ePaper

PNB 2.0 : बदल गया ATM से पैसा निकालने का नियम, जानिये पूरी प्रक्रिया

Updated at : 03 Dec 2020 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
PNB 2.0 : बदल गया ATM से पैसा निकालने का नियम, जानिये पूरी प्रक्रिया

PNB 2.0, ATM, know the whole process अगर आपका खाता पंजाब नेशनल बैंक में है और आप ATM से पैसा निकालने जा रहे हैं, तो सावधान हो जाएं. क्योंकि अगर आप पुराने तरीके से पैसा निकालेंगे तो परेशानी हो सकती है और पैसा भी नहीं निकल पाएगा. दरअसल PNB ने 1 दिसंबर से ATM से पैसा निकालने के तरीके में बड़ा बदलाव किया है. यहां आपको हम नये नियम में बदलाव की पूरी जानकारी देंगे.

विज्ञापन

अगर आपका खाता पंजाब नेशनल बैंक में है और आप ATM से पैसा निकालने जा रहे हैं, तो सावधान हो जाएं. क्योंकि अगर आप पुराने तरीके से पैसा निकालेंगे तो परेशानी हो सकती है और पैसा भी नहीं निकल पाएगा. दरअसल PNB ने 1 दिसंबर से ATM से पैसा निकालने के तरीके में बड़ा बदलाव किया है. यहां आपको हम नये नियम में बदलाव की पूरी जानकारी देंगे.

PNB 2.0 में जो बदलाव किया गया है उसके अनुसार रात 8 बजे से लेकर सुबह के 8 बजे तक ATM से 10 हजार या उससे अधिक की राशि निकालने पर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक OTP आयेगा, उसे डालने पर ही आपको रुपये मिल पाएंगे. यानी 10 हजार या उससे अधिक की राशि नकासी पर आपके साथ मोबाइल फोन का होना अनिवार्य होगा, जिसमें आपका वही नंबर हो जो बैंक में रजिस्टर्ड हो.

PNB ने ट्वीट कर ग्राहकों को दी जानकारी

PNB के ट्वीट करके अपने ग्राहकों को नये बदलाव की जानकारी दी. ट्वीट में बताया गया है कि 1 दिसंबर से रात 8 बजे से लेकर सुबह 8 बजे के बीच PNB 2.0 ATM से एक बार में 10000 रुपये से ज्यादा की कैश निकासी अब OTP बेस्ड होगी.

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही पंजाब नेशनल बैंक में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स को मर्ज किया गया है. इसी को PNB 2.0 नाम दिया गया है.

Posted By – Arbind Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola