ePaper

PM Kissan Yojana : 6,000 रुपये पाने के लिए अगले 5 महीने में कराना होगा ये काम, नहीं तो...

Updated at : 08 Nov 2020 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
PM Kissan Yojana : 6,000 रुपये पाने के लिए अगले 5 महीने में कराना होगा ये काम, नहीं तो...

PM Kissan Yojana : अगर आपने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता पाने के लिए खाता खुलवा रखा है, तो इस फायदे को आगे भी जारी रखने के लिए आपको अगले 5 महीने के अंदर एक जरूरी काम कर लेना होगा. वह जरूरी काम यह है कि आपको अपना आधार कार्ड का वेरीफिकेशन करा लेना होगा और अपने खाते को आधार से लिंक कराना होगा. अगर आपने यह काम नहीं किया, तो आगे आपको सरकार की इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा.

विज्ञापन

PM Kissan Yojana : अगर आपने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता पाने के लिए खाता खुलवा रखा है, तो इस फायदे को आगे भी जारी रखने के लिए आपको अगले 5 महीने के अंदर एक जरूरी काम कर लेना होगा. वह जरूरी काम यह है कि आपको अपना आधार कार्ड का वेरीफिकेशन करा लेना होगा और अपने खाते को आधार से लिंक कराना होगा. अगर आपने यह काम नहीं किया, तो आगे आपको सरकार की इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा.

खबर यह भी है कि आधार का वेरीफिकेशन और खाते को आधार से लिंक नहीं कराने के बाद आपको कोई दूसरा मौका नहीं देगी. अभी तक जिन राज्यों के किसानों के खाते आधार से लिंक नहीं हैं, उनमें जम्मू-कश्मीर, असम और मेघालय शामिल हैं. सरकार ने इन राज्यों के किसानों को आधार वेरीफिकेशन और खाते को आधार से लिंक कराने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2021 निर्धारित की है.

इसके अलावा, देश के बाकी राज्यों के लिए यह नियम 1 दिसंबर 2019 से ही लागू है. अभी हाल ही में, मीडिया में एक खबर आई थी कि असम और मेघायल के किसानों को पीएम किसान योजना की आखिरी किस्त के पैसे उनके खातों में नहीं डाले गए हैं.

सरकार शुरू से ही मांग रही थी आधार नंबर

पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए सरकार शुरू से ही किसानों से आधार नंबर मांग रही थी, लेकिन इसे लेकर ज्यादा दबाव नहीं था. बाद में इसे अनिवार्य कर दिया गया, ताकि असली किसानों को ही लाभ मिले. लाभ की राशि केवल पीएम-किसान पोर्टल पर राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों द्वारा अपलोड किए गए लाभार्थियों के आधार सीडेड डेटा के जरिए ही जारी की जाती है.

कैसे होगी पीएम किसान स्कीम में आधार सीडिंग?

आपने पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करते समय जिस बैंक खाते का जिक्र किया है, आपको उस बैंक में जाना होगा. वहां अपने साथ आधार कार्ड की फोटो कॉपी लेकर जाएं. बैंक कर्मचारियों से कहें कि उनके आधार से खाता लिंक कर दें. आधार कार्ड की फोटो कॉपी में नीचे एक जगह पर साइन कर दें. करीब सभी बैंकों में ऑनलाइन आधार सीडिंग की सुविधा भी मौजूद है, जहां से आप अपने आधार को लिंक करा सकते हैं. लिंक करते वक्त ध्यान से 12 अंकों का आधार नंबर टाइप करें और सबमिट कर दें. जब आपका आधार आपके बैंक नंबर से लिंक हो जाएगा, उसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज आ जाएगा, लेकिन इसके लिए आपके पास नेट बैंकिंग की सुविधा होनी चाहिए.

कितने किसानों को मिल चुका है योजना का लाभ

कृषि मंत्रालय की ओर से अभी हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार, पीएम किसान योजना की किस्त के तौर पर देश में अब तक करीब 11.17 करोड़ किसानों को करीब 95 हजार करोड़ रुपये से अधिक की रकम दी जा चुकी है. जम्मू-कश्मीर के 11,19,474 किसान परिवारों को स्कीम का पैसा मिल चुका है. इसी प्रकार मेघालय के 1,74,105 और असम के 31,16,920 किसान लाभान्वित हो चुके हैं. आपको यह भी बता दें कि पीएम किसान योजना के तहत देश के किसानों को साल में 6000 रुपये आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान किए जाते हैं. सरकार योजना की यह रकम 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों में जारी करती है.

Also Read: नवंबर में आयेगी पीएम किसान सम्मान निधि की 7वीं किस्त, एक बार कर लें अपने आवेदन की जांच

Posted By : Vishwat Sen

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola