9 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आने वाला PM Kisan का पैसा, ऐसे चेक करें स्टेटस

5 अक्टूबर को जारी होगा पीएम किसान का पैसा
PM Kisan: महाराष्ट्र के वाशिम जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक समारोह को संबोधित करेंगे. इसमें देश भर के करीब 2.5 करोड़ किसान वेबकास्ट के माध्यम से शामिल होंगे. प्रधानमंत्री मोदी इसी कार्यक्रम में पीएम किसान की 18वीं किस्त का पैसा जारी करेंगे.
PM Kisan: देश के करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी है. यह खुशखबरी उन 9 करोड़ से अधिक किसानों के लिए है, जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम किसान) के लाभुक हैं और सरकार उनके खाते में प्रत्येक चार महीने पर 2000 रुपये डालती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9.4 करोड़ किसानों के खातों में पीएम किसान 18वीं किस्त का पैसा डालने वाले हैं. खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के वाशिम में होने वाले एक कार्यक्रम में पीएम किसान का पैसा जारी करेंगे. 5 अक्टूबर दिन शनिवार को 9.4 करोड़ से भी अधिक पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसानों को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण) के जरिये ट्रांसफर कर दी जाएगी.
महाराष्ट्र से जारी होगा पीएम किसान का पैसा
मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र के वाशिम जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक समारोह को संबोधित करेंगे. इसमें देश भर के करीब 2.5 करोड़ किसान वेबकास्ट के माध्यम से शामिल होंगे. इनमें 732 कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), एक लाख से अधिक प्राथमिक कृषि सहकारी समितियां और पांच लाख कॉमन सर्विस सेंटर शामिल हैं. प्रधानमंत्री मोदी इसी कार्यक्रम में पीएम किसान की 18वीं किस्त का पैसा जारी करेंगे. पीएम-किसान की 18वीं किस्त जारी होने के साथ ही इस योजना के तहत कुल वितरण 3.45 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगा. इससे 11 करोड़ से अधिक किसानों को सहायता मिलेगी.
ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
- अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं तो आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं.
- इसके लिए आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा.
- यहां पर आपको ‘Know your status’ वाले ऑप्शन पर क्लिक होगा.
- इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरना है, अगर ये नहीं है तो ‘Know your registration’ पर क्लिक कर ये जान लें और फिर रजिस्ट्रेशन नंबर भर दें.
- फिर स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को यहां भर दें.
- कैप्चा कोड भरने के बाद आपको ‘गेट डिटेल’ वाला बटन दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना है.
- इसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर आपका स्टेटस नजर आ जाएगा.
- आप ये देख जान पाएंगे कि आपको किस्त का लाभ मिले सकता है या नहीं.
इसे भी पढ़ें: 77 डॉलर के पार पहुंचा क्रूड ऑयल, क्या भारत में बढ़ जाएगा Petrol Diesel Price? जानें आज का ताजा रेट
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




