ePaper

PM Kisan Yojana: इस दिन तक खाते में आएगी 11वीं किस्त, कर लें ये काम नहीं तो अटक जाएगा पैसा, चंद घंटे शेष

Updated at : 22 May 2022 2:06 PM (IST)
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: इस दिन तक खाते में आएगी 11वीं किस्त, कर लें ये काम नहीं तो अटक जाएगा पैसा, चंद घंटे शेष

pm-kisan-yojana

PM Kisan Yojana: केंद्र की मोदी सरकार इससे पहले बिना ई-केवाईसी के योजना के पात्र लोगों के खाते में किस्त भेज रही थी, लेकिन सरकार ने अब पीएम किसान योजना 2022 के लिए ईकेवाईसी को अनिवार्य कर दिया है. इसके लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी ओपन कर दी गई है.

विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किसानों की आर्थिक स्थिति और जीवनस्तर बेहतर करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत केंद्र सरकार की ओर से 6 हजार रुपये सालाना दिये जाते हैं. किसानों के खाते में ये राशि हर चार महीने में 2-2 हजार की किस्तों में भेजने का काम केंद्र की मोदी सरकार करती है. अभी तक किसानों के खाते में 10 किस्‍त आ चुके हैं. अब इन्हें 11वीं किस्‍त का इंतजार है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार किसानों के खाते में 31 मई के बाद कभी भी पीएम किसान की 11वीं किस्‍त मोदी सरकार भेज सकती है.

यदि आप चाहते हैं कि पीएम किसान की अगली किस्त के पैसे बिना किसी रुकावट के खाते में आ जाएं, तो इसके लिए आपको अपना e-KYC कंप्लीट करना होगा. केंद्र सरकार ने ई-केवाईसी (e-KYC) अपडेट करने के लिए 31 मार्च आखिरी तारीख निर्धारित की थी. इसके बाद सरकार ने लास्ट डेट बढ़ाकर 22 मई 2022 तक कर दी. यानी आज e-KYC कराने का अंतिम डेट है. यदि आपने e-KYC नहीं किया तो जल्दी से करवा लें. ऐसा ना हो कि आपके खाते में पैसे ही नहीं आये.

योजना का लाभ लेने के लिए अनिवार्य है ई-केवाईसी

दरअसल, केंद्र की मोदी सरकार इससे पहले बिना ई-केवाईसी के योजना के पात्र लोगों के खाते में किस्त भेज रही थी, लेकिन सरकार ने अब पीएम किसान योजना 2022 के लिए ईकेवाईसी को अनिवार्य कर दिया है. इसके लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी ओपन कर दी गई है.

Also Read: LPG Gas Subsidy: मोदी सरकार गैस पर दे रही है 200 रुपये की सब्सिडी, जानें कैसे मिलेगा आपको लाभ
ई-केवाईसी का आसान तरीका जानें

-सबसे पहले आप अपने मोबाइल फोन के ब्राउजर जैसे क्रोम के आइकान पर टैप करें और वहां pmkisan.gov.in टाइप करने का काम करें.

-अब आपको पीएम किसान पोर्टल का होमपेज नजर आयेगा. इसके नीचे जाएं और यहां आपको e-KYC लिखा नजर आएगा.

-इसको टैप करें और आप अपना आधार नंबर डालकर सर्च बटन पर टैप करने का काम करें.

-अब इसमें AADHAAR से लिंक मोबाइल नंबर डालने का काम करें. इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर 4 अंकों का ओटीपी भेजा जाएगा. इसे दिए गए बाक्स में सही से टाइप करें.

-इसके बाद एक बार फिर आपसे आधार आथंटिकेशन के लिए बटन को टैप करने को कहा जाएगा. ऐसा करने के बाद अब 6 अंकों का एक और ओटीपी आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आएगा. इसे भरें और सबमिट करने का काम करें.

-यदि सबकुछ ठीक रहा तो eKYC पूरी हो जाएगी वरना Invalid लिखा आपको नजर आएगा. अगर ऐसा हुआ तो आपकी किस्त लटक सकती है. आप आधार सेवा केंद्र जाएं और इसे ठीक करा लें.

-यदि आपका eKYC पहले से ही पूरा हो चुका है तो eKYC is already done का मैसेज नजर आएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola