PM Kisan Samman Nidhi Yojna: किसानों के लिए खुशखबरी, जून में आएगी 20वीं किस्त, लेकिन पहले निपटाएं ये जरूरी काम

Updated:
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana

PM Kisan Samman Nidhi Yojna

PM Kisan Samman Nidhi Yojna: PM किसान योजना की 20वीं किस्त जून में आएगी, लेकिन केवल उन्हीं किसानों को मिलेगी जिन्होंने ई-केवाईसी, भू-सत्यापन और NPCI बैंक लिंकिंग पूरी कर ली हो. सरकार 31 मई तक विशेष अभियान चला रही है ताकि सभी पात्र किसान योजना से जुड़ सकें.

विज्ञापन

PM Kisan Samman Nidhi Yojna: केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) के तहत अब तक 19 किस्तें जारी की जा चुकी हैं. अब किसानों को 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतज़ार है, जो जून के पहले हफ्ते में उनके खाते में आने की उम्मीद है. लेकिन इस बार सिर्फ उन्हीं किसानों को पैसा मिलेगा, जो जरूरी दस्तावेज और प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं. सरकार ने 31 मई 2025 तक एक विशेष अभियान शुरू किया है, ताकि सभी पात्र किसानों को योजना से जोड़ा जा सके और किसी भी लाभार्थी को अगली किस्त से वंचित न रहना पड़े.

कौन-कौन से काम ज़रूरी हैं अगली किस्त पाने के लिए?

अगर आप चाहते हैं कि आपके खाते में भी 20वीं किस्त की रकम आए, तो नीचे बताए गए तीन जरूरी स्टेप्स को जल्द पूरा करें.

ई-केवाईसी (e-KYC) कराएं

  • पीएम किसान की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • “Farmer Corner” सेक्शन में जाएं और “e-KYC” पर क्लिक करें.
  • अपना आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  • OTP आएगा, उसे डालकर वेरीफाई करें.
  • सफल वेरीफिकेशन के बाद आपकी e-KYC पूरी मानी जाएगी.

बैंक खाता आधार से लिंक और NPCI अपडेट कराएं

  • किसान का बैंक खाता NPCI (नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) से लिंक होना ज़रूरी है.
  • इसके लिए किसान अपनी बैंक पासबुक और आधार कार्ड लेकर नजदीकी बैंक शाखा जाएं.
  • बैंक में NPCI मैपिंग के लिए फॉर्म भरें और जमा करें.
  • ये प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही DBT (Direct Benefit Transfer) से पैसा ट्रांसफर हो सकेगा.

भू-सत्यापन (Land Seeding) करवाएं

  • अपने जिले के कृषि विभाग कार्यालय जाएं.
  • PM किसान का रजिस्ट्रेशन नंबर और खेत के दस्तावेज (खसरा/खतौनी) साथ ले जाएं.
  • आवेदन पत्र भरें और जरूरी दस्तावेज जमा करें.
  • अधिकारियों द्वारा सत्यापन के बाद आपकी जमीन से आपकी पहचान जोड़ी जाएगी, जिसे लैंड सीडिंग कहते हैं.

अगर आप एक पात्र किसान हैं और चाहते हैं कि PM किसान योजना की 20वीं किस्त आपके खाते में समय पर आए, तो ऊपर बताए गए तीन स्टेप्स को 31 मई से पहले ज़रूर पूरा कर लें. सरकार की इस योजना का लाभ उठाने के लिए जरूरी है कि आपकी डिटेल्स अपडेट और सत्यापित हों.

Also Read: पाकिस्तान को लगेगा एक और झटका, भारत ने इटली से की फंडिंग में कटौती की मांग

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola