PM Kisan Yojana: कुछ दिनों में किसानों के खाते में आ जाएगी 13वीं किस्त! इनके अटक सकते हैं पैसा

Updated:
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: कुछ दिनों में किसानों के खाते में आ जाएगी 13वीं किस्त! इनके अटक सकते हैं पैसा

pm-kisan-yojana

PM Kisan Yojana 13vi kist updates: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिसंबर महीने के आखिर में 13वीं किस्त सरकार किसानों के खातों में डाल सकती है. हालांकि, आधिकारिक घोषणा इस बाबत अभी तक नहीं की गयी है. इस बीच जान लें कुछ जरूरी बात

विज्ञापन

PM Kisan Yojana: दिसंबर का आधा महीना खत्म हो चुका है. किसानों को अगली किस्त यानी 13वीं किस्त का इंतजार बेसब्री से है. पीएम किसान योजना यानी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार चलाती है, जिसके तहत किसानों को 6 हजार की आर्थिक सहायता मोदी सरकार देती है. ये सहायता दो-दो हजार की तीन किस्त में किसानों के खातों में सरकार की ओर से डाला जाता है. अबतक केंद्र की मोदी सरकार किसानों के खातों में 12 किस्त डालने का काम कर चुकी है. किसानों को अब पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है.

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सालाना 6 हजार रुपये किसानों को उनके खातों में भेजे जाते हैं. ये पैसे हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में किसानों के बैंक खाते में केंद्र की मोदी सरकार डालती है. 12 किस्त जारी होने के बाद अब किसानों को 13वीं किस्त का इंतजार है जिससे पहले उन्हें कुछ बातों को ध्यान में रखने की जरूरत है. यदि किसानों को इस योजना का लाभ लेना है तो कुछ गलतियों से बचने की जरूरत है जिसकी वजह से उनके पैसे अटक सकते हैं. जानें कौन सी है वो गलतियां…

-यदि आप चाहते हैं कि 13वीं किस्त के पैसे आपके खाते में आये तो, इसके लिए ई-केवाईसी जरूर करवा लें. यदि आप ये नहीं करवाते हैं, तो आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं. वहीं, आप पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in से या फिर अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर भी ई-केवाईसी करवाने में सक्षम हैं.

-यदि आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ आगे मिलता रहे, तो आपको इसके लिए भू-सत्यापन करवाने की जरूरत है. सरकार की ओर से पीएम किसान योजना के प्रत्येक लाभार्थी को ये करवाना जरूरी है.

कब आएगी आपके खाते में पीएम किसान की 13वीं किस्त

यहां चर्चा कर दें कि पात्र किसानों के बैंक खाते में अबतक 12 किस्त केंद्र की मोदी सरकार डाल चुकी है. ऐसे में लाभार्थियों को अब 13वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिसंबर महीने के आखिर में 13वीं किस्त सरकार किसानों के खातों में डाल सकती है. हालांकि, आधिकारिक घोषणा इस बाबत अभी तक नहीं की गयी है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola