ePaper

PM Kisan Samman Nidhi: इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे पैसे

Updated at : 18 Jul 2025 2:44 PM (IST)
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi

PM Kisan Samman Nidhi

PM Kisan Samman Nidhi का पैसा कुछ किसानों के खाते में नहीं आएगा. कहीं आपका भी तो नाम इसमें एड नहीं है जल्दी से चेक कर लीजिए. इस आर्टिकल में हम आपको एक-एक डिटेल्स बता रहे है.

विज्ञापन

PM Kisan Samman Nidhi: सरकार देशभर के किसानों को हर साल तीन किस्तों में 2000 रुपए देती है. अभी तक 19 किस्त तक जारी हो चुकी है. ऐसा कहा जा रहा था कि आज मोदी बिहार से किसानों के लिए पैसे जारी कर सकते है, हालांकि अभी तक सरकार ने कुछ ऐलान नहीं किया है. लेकिन कुछ ऐसे भी किसान है जिनके खाते में सरकार के पैसे जारी करने के बाद भी पैसे अकाउंट में नहीं आएंगे. ऐसे में समझते है कि उनको क्या करना होगा कि पैसे खाते में आ जाएं.

इन किसानों के खाते में नहीं आएगे पैसे

वैसे तो सरकार किसानों को आर्थिक सुरक्षा देने के लिए हर किसान के खाते में पैसे देती है, लेकिन सरकार ने इसके लिए कुछ रुल भी बनाए है जो उन्हें फॅालो करता है उनके ही खाते में पैसे आएंगे.

  • जिन किसानों ने अब तक e-kyc नहीं कराया है, उनका पैसा नहीं आएगा.
  • अगर आपने भू-लेखों का वेरिफिकेशन नहीं कराया है, तो पैसा अटक सकता है.
  • अगर आपके एप्लिकेशन फॉर्म अधूरे हैं या फिर उनमें कुछ गड़बड़ी है, तो पैसा रुक सकता है.

अपना नाम ऐसे चेक करें

पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा सिर्फ उन किसानों को मिलेगा जिनका नाम बेनिफिशरी लिस्ट में होगा. आप इसे ऐसे चेक कर सकते है.

  • सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • अब होमपेज पर Farmers Corner सेक्शन में जाएं.
  • Beneficiary List पर क्लिक करके अपनी राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरें.
  • इसके बाद Get Report पर क्लिक करें.
  • आप लिस्ट में अपना नाम-स्टेटस सबकुछ चेक कर सकते हैं.

Also Read: PM Kisan Samman Nidhi की 20वीं किस्त आ गई?

विज्ञापन
Shailly Arya

लेखक के बारे में

By Shailly Arya

मैं एक बिजनेस पत्रकार हूं और फिलहाल प्रभात खबर में काम कर रही हूं. इससे पहले मैंने इकोनॉमिक टाइम्स, दैनिक भास्कर और ABP न्यूज़ जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है. मुझे कुल मिलाकर 1.5 साल से ज्यादा का अनुभव है. फाइनेंसियल लिटरेसी के बारे में हर किसी को पता होना चाहिए. शेयर बाज़ार हो या म्यूचुअल फंड, मेरा मकसद है कि हर आम इंसान को समझ में आए कि उसका पैसा कैसे काम करता है और कैसे बढ़ता है. मैं मानती हूं जानकारी तभी काम की होती है जब वो समझ में आए. इसलिए मैं लाती हूं बिज़नेस की बड़ी ख़बरें, आसान शब्दों में और आपके लिए. आइए, बिजनेस की दुनिया को थोड़ा और आसान बनाएं साथ मिलकर.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola