ePaper

PM Kisan Samman Nidhi: एक परिवार के दो लोग उठा सकते हैं योजना का लाभ, जानें लें नियम नहीं तो होगी बड़ी परेशानी

Updated at : 18 Oct 2023 2:07 PM (IST)
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi: एक परिवार के दो लोग उठा सकते हैं योजना का लाभ, जानें लें नियम नहीं तो होगी बड़ी परेशानी

PM Kisan Samman Nidhi: केंद्र सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल देश के करोड़ों किसानों को आर्थिक मदद दी जाती है. योजना के तहत सरकार के द्वारा पोर्टल पर रजिस्टर्ड किसान को साल में छह हजार रुपये चार-चार महीने के अंतराल पर दिया जाता है.

विज्ञापन
undefined

PM Kisan Samman Nidhi: केंद्र सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल देश के करोड़ों किसानों को आर्थिक मदद दी जाती है. योजना के तहत सरकार के द्वारा पोर्टल पर रजिस्टर्ड किसान को साल में छह हजार रुपये चार-चार महीने के अंतराल पर दिया जाता है. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के द्वारा योजना के तहत 14वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में भेजी गयी है.

undefined

PM Kisan Samman Nidhi योजना को लेकर केंद्र सरकार के द्वारा कई नियम बनाए गए हैं. इन नियमों का पालन करना जरूरी है. नियमों का पालन नहीं करने वाले किसान योजना का लाभ लेने से वंचित रह सकते हैं. इसके साथ ही, गलत जानकारी देकर योजना का लाभ लेने वाले किसानों के खिलाफ सरकार के द्वारा कार्रवाई भी की जा सकती है.

undefined

कई बार लोगों ने मन में सवाल आते हैं कि क्या एक ही परिवार के कई लोग इस योजना का लाभ ले सकते हैं. तो इसका जवाब है नहीं. केंद्र सरकार के द्वारा बनाये गए नियम के अनुसार, परिवार का केवल एक व्यक्ति ही योजना का लाभ ले सकता है. अगर, कोई एक से ज्यादा व्यक्ति योजना का लाभ लेता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है. इसके साथ ही, उसे योजना के तहत दी गयी राशि को वापस भी लिया जा सकता है.

Also Read: 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को आज मिल सकती है मंजूरी, जानें कितना बढ़ेगा वेतन
undefined

PM Kisan Samman Nidhi संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं. पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 के जरिए कॉन्टेक्ट कर सकते हैं.

Also Read: Windfall Tax: केंद्र सरकार ने घरेलू कच्चे तेल और ATF पर घटाया विंडफॉल टैक्स, जानें क्या आपको मिलेगी राहत
undefined

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले जरूरी है कि लाभार्थी का ई-केवाईसी पूरा हो. अपना ई केवाईसी पूरा करने के लिए सबसे पहले पीएम किसान के वेबसाइट पर जाएं. वहां से ऊपर की तरफ ई-केवाईसी का विकल्प उपलब्ध है. यहां अपना आधार कार्ड का नंबर और मांगी गयी पूरी जानकारी डालें. इसके बाद, आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा. उस ओटीपी को साइट में डालकर सब्मिट का बटन दबाएं.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Madhuresh Narayan is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola