Windfall Tax: केंद्र सरकार ने घरेलू कच्चे तेल और ATF पर घटाया विंडफॉल टैक्स, जानें क्या आपको मिलेगी राहत

Updated:
विज्ञापन
Windfall Tax: केंद्र सरकार ने घरेलू कच्चे तेल और ATF पर घटाया विंडफॉल टैक्स, जानें क्या आपको मिलेगी राहत

Windfall Tax: केंद्र सरकार के द्वारा देश में उत्पादित होने वाले डोमेस्टिक कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी राहत दी है. इससे पहले, 29 सितंबर को समाप्त पखवाड़ा समीक्षा में देश में उत्पादित कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर 12,200 रुपये प्रति टन तय किया गया था.

विज्ञापन
undefined

Windfall Tax: केंद्र सरकार के द्वारा देश में उत्पादित होने वाले डोमेस्टिक कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी राहत देते हुए Windfall Tax को कम करके 9,050 रुपये प्रति टन कर दिया है. कटौती के बाद की रेट आज सुबह से लागू हो गए हैं. इससे पहले, 29 सितंबर को समाप्त पखवाड़ा समीक्षा में देश में उत्पादित कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर 12,200 रुपये प्रति टन तय किया गया था.

undefined

केंद्र सरकार ने डीजल के निर्यात पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क को घटाकर चार रुपये प्रति लीटर कर दिया है. फिलहाल यह पांच रुपये प्रति लीटर है. इसका अर्थ है कि प्रति लीटर सरकार के द्वारा एक रुपये की राहत दी गयी है.

undefined

विमान ईंधन एटीएफ पर शुल्क 2.5 रुपये प्रति लीटर से घटाकर एक रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है. पहले एटीएफ पर 3.50 रुपये टैक्स लिया जाता था. सरकार ने पेट्रोल पर windfall tax पहले की तरह शून्य रखने का फैसला किया है. देश में पहली बार एक जुलाई, 2022 को इन पेट्रोलियम उत्पादों पर अप्रत्याशित लाभ कर लगाया गया था.

undefined

पिछली बार की समीक्षा बैठक में केंद्र सरकार के द्वारा डीजल के विंडफॉल टैक्स में 50 पैसे की कटौती की गयी थी. इससे पहले प्रति लीटर 5.50 रुपये विंडफॉल टैक्स लिया जाता था. इसके बाद, पांच रुपये विंडफॉल टैक्स लिया जा रहा था.

undefined

बता दें कि सरकार के द्वारा देश में विंडफॉल टैक्स की समीक्षा हर 15 दिनों के अंतराल पर किया जाता है. विंडफॉल टैक्स सरकार के द्वारा तेल कंपनियों को होने वाले मुनाफे पर सरकार के द्वारा लगाया जाने वाला टैक्स है. तेल कंपनियां घरेलू बाजार में मुनाफा कमाने के लिए विदेशी बाजार में तेल बेचने से बचती है. इस पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा विंडफॉल टैक्स लगाया जाता है.

undefined

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज कच्चे तेल का भाव दो प्रतिशत के लगभग बढ़ गया. सुबह छह बजे WTI Crude Oil 2.01 फीसदी चढ़कर 88.40 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा था. वहीं, ब्रेंट क्रूड 1.70 फीसदी की उछाल के साथ 91.43 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola