ePaper

PM Kisan: इंतजार हुआ खत्म! किसानों को इस दिन मिलेगी अगली किस्त, जानें तारीख

Updated at : 19 Feb 2025 11:14 AM (IST)
विज्ञापन
PM Kisan Yojana

जानें कब आएगी 20वीं किस्त, लाभ के लिए जल्द करें ये जरूरी काम

PM Kisan: सरकारी सूत्रों के मुताबिक,24 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी किसानों को यह सौगात देंगे.

विज्ञापन

Pm Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के किसानों को मिलने वाली अगली किस्त का इंतजार अब खत्म होने वाला है. सरकार ने घोषणा कर दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही किसानों के खाते में इस योजना की अगली किस्त ट्रांसफर करेंगे. सरकारी सूत्रों के मुताबिक,24 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी किसानों को यह सौगात देंगे. इस दौरान लाखों किसान अपने खातों में 2,000 रुपये की राशि प्राप्त करेंगे, जिससे खेती-किसानी और अन्य दैनिक जरूरतों में मदद मिल सकेगी.

क्या है PM किसान योजना?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के छोटे और सीमांत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि तीन बराबर किस्तों में किसानों के खातों में डायरेक्ट ट्रांसफर की जाती है. योजना का उद्देश्य किसानों को उनकी आर्थिक चुनौतियों से राहत देना और कृषि में सुधार करना है.

कैसे चेक करें अपना स्टेटस?

किसान भाई अपने भुगतान का स्टेटस चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • ‘Beneficiary Status’ सेक्शन में जाकर आधार नंबर या बैंक खाता नंबर दर्ज करें.
  • स्टेटस चेक करते ही यह पता चल जाएगा कि अगली किस्त कब आएगी.

अगर अभी तक किसी किसान का आधार नंबर या बैंक डिटेल अपडेट नहीं है, तो जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि अगली किस्त समय पर मिल सके.

Also Read: आज बंद रहेंगे बैंक, जानें किन शहरों में नहीं होंगे लेन-देन

19वीं किस्त की तारीख और भुगतान राशि

सरकार किसानों को सालाना 6000 रुपये तीन किस्तों में देती है, जिसमें प्रत्येक किस्त 2000 रुपये की होती है.

  • 19वीं किस्त की संभावित तारीख: 24 फरवरी 2025
  • घोषणा स्थान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार से इस किस्त को जारी करेंगे.
  • पिछली किस्त: 18वीं किस्त 5 अक्टूबर 2024 को जारी की गई थी.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलता है जो सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता मानकों को पूरा करते हैं.

  • भूमिधारक किसान परिवार, जिसमें पति, पत्नी और नाबालिग बच्चे शामिल हों.
  • खेती योग्य भूमि के मालिक जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम भूमि हो.
  • राज्य या केंद्रशासित प्रदेश प्रशासन द्वारा प्रमाणित किसान.

जरूरी दस्तावेज

पीएम किसान योजना के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज अनिवार्य हैं:

  • आधार कार्ड
  • बैंक अकाउंट डिटेल्स
  • भूमि स्वामित्व दस्तावेज
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

अगर आप पीएम किसान योजना के तहत 19वीं किस्त का लाभ लेना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • “New Farmer Registration” पर क्लिक करें.
  • व्यक्तिगत जानकारी (नाम, आधार नंबर, राज्य आदि) भरें.
  • बैंक अकाउंट डिटेल्स और भूमि रिकॉर्ड अपलोड करें.
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP से वेरिफाई करें.
  • सबमिट करने के बाद, आपका आवेदन प्रक्रिया में चला जाएगा.

कैसे करें मोबाइल नंबर अपडेट?

अगर आपका मोबाइल नंबर बदला है या अपडेट करना चाहते हैं, तो ये स्टेप्स अपनाएं:

  • pmkisan.gov.in पर जाएं
  • Farmers Corner में “Update Mobile Number” ऑप्शन चुनें.
  • आधार नंबर दर्ज करें और OTP से वेरिफाई करें.

ई-केवाईसी अनिवार्य

सभी किसानों के लिए e-KYC (इलेक्ट्रॉनिक केवाईसी) अनिवार्य है. बिना e-KYC के किसानों को योजना का लाभ नहीं मिलेगा. e-KYC करने के लिए CSC केंद्र पर जाएं या इसे ऑनलाइन पूरा करें. आधिकारिक जानकारी के लिए केवल pmkisan.gov.in वेबसाइट पर ही जाएं.

Also Read: मिलिए छह शादियों का रिकॉर्ड बनाने वाले भारतीय उद्योगपति से, जिन्ना की बहन संग रहे इश्क के चर्चे

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola