ePaper

PHOTOS: डोनाल्ड ट्रंप की कार है या चलता-फिरता बख्तरबंद टैंक? कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप

Updated at : 22 Feb 2025 12:49 PM (IST)
विज्ञापन
Donald Trump

Donald Trump Car Collections

PHOTOS Donald Trump Car Collection : क्या डोनाल्ड ट्रंप की कार एक चलता-फिरता बख्तरबंद टैंक है? इसकी सुरक्षा, ताकत और कीमत आपको चौंका देगी. देखें इस बेहद खास और महंगी कार की तस्वीरें और जानें पूरी जानकारी

विज्ञापन

Donald Trump Car Collection PHOTOS: डोनाल्ड ट्रम्प, अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति अपने राजनीतिक करियर के अलावा अपनी आलीशान जीवनशैली और महंगी कारों के कलेक्शन के लिए भी जाने जाते हैं. उनके पास लग्जरी से लेकर हाई-परफॉर्मेंस सुपरकार्स तक का शानदार कलेक्शन है. आइए, उनके कुछ खास वाहनों और उनकी कीमतों पर नजर डालते हैं.

कैडिलैक ‘द बीस्ट’ लिमोजिन

यह कार (कैडिलैक) विशेष रूप से अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए तैयार की गई है. इसमें बुलेटप्रूफ ग्लास, स्टील बॉडी, ब्लास्ट-प्रूफ डोर और अत्याधुनिक सुरक्षा तकनीक शामिल है. इस कार में हथियार, ऑक्सीजन सप्लाई और यहां तक कि राष्ट्रपति के ब्लड सैंपल भी रखे जाते हैं और इसकी कीमत करीब 16 करोड़ रुपये है.

रोल्स-रॉयस फैंटम

रोल्स-रॉयस फैंटम (Rolls-Royce Phantom) अपनी लक्जरी और स्टेटस सिंबल के लिए जानी जाती है. ट्रम्प के पास यह कार कस्टमाइज वर्जन में है, जिसमें प्रीमियम इंटीरियर और अत्याधुनिक फीचर्स दिए गए हैं.इसकी कीमत करीब 3.3 करोड़ रुपये है.

फेरारी f430 कूपे

फेरारी F4300 (Ferrari F430) एक हाई-परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स कार है, जिसमें 4.3-लीटर V8 इंजन है. यह कार 315 किमी/घंटा की टॉप स्पीड पकड़ सकती है और इसकी कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये है (अब नीलामी में 5.5 करोड़ तक जा सकती है).

मर्सिडीज-बेंज s600 गार्ड

यह (मर्सिडीज-बेंज S600 गार्ड) बुलेटप्रूफ कार वीआईपी और उच्चस्तरीय सुरक्षा की जरूरतों के लिए बनाई गई है. इसमें मजबूत स्टील प्लेटिंग और धमाकों को झेलने की क्षमता है और इसकी कीमत करीब 4.26 करोड़ रुपये है.

Also Read: Shikhar Dhawan Net Worth: लग्जरी घर, कारें और ब्रांड डील्स के बादशाह हैं शिखर धवन, जानें उनके पास कितना है पैसा

लैम्बॉर्गिनी डियाब्लो vt रोडस्टर

लैम्बॉर्गिनी (lamborghini) की यह सुपरकार ट्रम्प के कलेक्शन का सबसे आकर्षक हिस्सा है. यह 325 किमी/घंटा तक की स्पीड पकड़ सकती है और महंगी स्पोर्ट्स कारों में गिनी जाती है और इसकी कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपये है.

1956 रोल्स-रॉयस सिल्वर क्लाउड

डोनाल्ड ट्रम्प ने यह कार 1980 (रोल्स-रॉयस सिल्वर क्लाउड) के दशक में खरीदी थी और यह उनकी सबसे पुरानी और क्लासिक कारों में से एक है. यह शानदार कंफर्ट और क्लासिक डिजाइन का बेहतरीन मिश्रण है और इसकी कीमत करीब 4 करोड़ रुपये है.

मर्सिडीज-बेंज slr मैकलारेन

यह हाई-परफॉर्मेंस कार 617 हॉर्सपावर के इंजन के साथ आती है और सिर्फ 3.8 सेकंड में 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी कीमत करीब 3.7 करोड़ रुपये है.

 कैडिलैक एस्केलेड

यह एक प्रीमियम एसयूवी (कैडिलैक एस्केलेड) है, जो ट्रम्प के काफिले का हिस्सा रही है. इसमें लेदर सीट्स, हाई-टेक इंफोटेनमेंट और बुलेटप्रूफ ग्लास जैसे फीचर्स मौजूद हैं और इसकी कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये है.

टेस्ला रोडस्टर

टेस्ला रोडस्टर (Tesla Roadster) दुनिया की सबसे तेज इलेक्ट्रिक कारों में से एक है. इसकी टॉप स्पीड 400 किमी/घंटा तक हो सकती है और यह मात्र 1.9 सेकंड में 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपये है.

Also Read: KBC के पहले करोड़पति, जो अब 2300 करोड़ की कंपनी के CEO हैं, 27 की उम्र में जीता था 1 करोड़

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola