फिलिप्स ने भारत में पेश किया चलता-फिरता आईसीयू

Author : Agency Published by : Prabhat Khabar Updated At : 30 Jun 2020 6:04 PM

विज्ञापन

स्वास्थ्य रक्षा से जुड़ी प्रौद्योगिकी पर काम करने वाली वैश्विक कंपनी रॉयल फिलिप्स ने देश में चलते-फिरते आईसीयू (सघन चिकित्सा कक्ष) पेश किए हैं. कंपनी ने मंगलवार को कहा कि यह आईसीयू देश के दूर-दराज के इलाकों और जरूरत पड़ने पर सघन चिकित्सा देखभाल की चुनौतियों से निपटने में मदद करेंगे .

विज्ञापन

नयी दिल्ली : स्वास्थ्य रक्षा से जुड़ी प्रौद्योगिकी पर काम करने वाली वैश्विक कंपनी रॉयल फिलिप्स ने देश में चलते-फिरते आईसीयू (सघन चिकित्सा कक्ष) पेश किए हैं. कंपनी ने मंगलवार को कहा कि यह आईसीयू देश के दूर-दराज के इलाकों और जरूरत पड़ने पर सघन चिकित्सा देखभाल की चुनौतियों से निपटने में मदद करेंगे .

फिलिप्स ने एक बयान में कहा कि मरीजों की सघन चिकित्सा जरूरतों को पूरा करने में इन पहले से तैयार आईसीयू की क्षमता नौ बिस्तरों की है. इनका विनिर्माण कंपनी देश के भीतर ही कर रही है. कंपनी ने कहा कि इन आईसीयू को कहीं भी एक दिन में असेंबल किया जा सकता है. कहीं भी लाने- ले जाने में सक्षम ये आईसीयू सरकारी एजेंसियों को मौजूदा कोविड-19 संकट के साथ-साथ प्राकृतिक आपदा के समय में भी स्वास्थ्य सेवाएं देने में मदद करेंगे.

फिलिप्स इंडिया के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डेनियल मेजन ने कहा कि कंपनी इन आईसीयू को सीधे अस्पतालों को बेचेगी. सरकार के गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवा तक सबकी पहुंच उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण के अनुरूप अपने ऐसे अत्याधुनिक आईसीयू को पेश करते हुए हमें खुशी है. इसकी कीमत के बारे में कंपनी ने कहा कि नौ बिस्तर की क्षमता वाले पहले से तैयार आईसीयू की कीमत लगभग एक करोड़ रुपये से शुरू होती है. इसकी क्षमता को ग्राहक की जरूरत के मुताबिक बदला भी जा सकता है.

Posted By- pankaj Kumar Pathak

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola