दवाएं हो सकती हैं महंगी! बढ़ती लागत से फार्मा कंपनियों पर संकट

Updated at : 18 Mar 2026 11:26 AM (IST)
विज्ञापन
Pharmaceuticals Cost

दवाओं की सप्लाई पर मंडरा रहा संकट (फोटो-Canva)

Pharmaceuticals Cost: बढ़ती लागत और कच्चे माल की महंगाई से फार्मा कंपनियां दबाव में हैं. सीमित कीमत बढ़ोतरी के चलते आने वाले समय में जरूरी दवाओं की कीमतें बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

विज्ञापन

Pharmaceuticals Cost: देश में दवाओं की कीमतों को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है. आम लोगों को भले अभी ज्यादा फर्क महसूस न हो, लेकिन दवा बनाने वाली कंपनियां इस समय काफी दबाव में हैं. वजह है कच्चे माल और प्रोडक्शन से जुड़ी लागत का तेजी से बढ़ना.

कच्चे माल के महंगे होने से बढ़ी मुश्किल

दरअसल, ग्लोबल स्तर पर चल रहे तनाव और सप्लाई चेन की दिक्कतों की वजह से कई जरूरी कच्चे पदार्थ महंगे हो गए हैं. जैसे ग्लिसरीन, प्रोपाइलीन ग्लाइकोल और दूसरे केमिकल्स, जो सिरप, ड्रॉप्स और कई तरह की दवाओं में इस्तेमाल होते हैं. इनके दाम बढ़ने से दवा बनाना पहले से ज्यादा महंगा हो गया है.

सीमित कीमत बढ़ोतरी से कंपनियां परेशान

सरकार हर साल जरूरी दवाओं की कीमतों में सीमित बढ़ोतरी की अनुमति देती है. इस बार यह बढ़ोतरी सिर्फ 0.6% रखी गई है, जो कंपनियों के मुताबिक बहुत कम है. उनका कहना है कि जिस रफ्तार से खर्च बढ़ रहा है, उसके मुकाबले यह बढ़ोतरी ऊंट के मुंह में जीरा जैसी है. फार्मा कंपनियों का कहना है कि अभी दवाओं की कीमत तय करने का सिस्टम थोक मूल्य सूचकांक (WPI) से जुड़ा हुआ है, लेकिन मौजूदा हालात में यह उतना कारगर साबित नहीं हो रहा.

जरूरी दवाओं की सूची में सीमित बदलाव

सरकार ने नेशनल लिस्ट ऑफ एसेंशियल मेडिसिन्स (NLEM) के तहत आने वाली करीब 1000 जरूरी दवाओं की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी की इजाजत दी है. इस लिस्ट में पैरासिटामोल, एंटीबायोटिक्स, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों की दवाएं शामिल हैं. हालांकि, इन दवाओं की कीमत साल में सिर्फ एक बार ही बदली जा सकती है, जिससे कंपनियों को बदलती लागत के हिसाब से कीमत एडजस्ट करने में परेशानी होती है.

आगे क्या हो सकता है असर

इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही कोई राहत नहीं मिली, तो कंपनियों का मुनाफा और कम हो सकता है. इसका असर आगे चलकर दवाओं की सप्लाई पर भी पड़ सकता है. हालांकि, आम लोगों के लिए फिलहाल राहत की बात यह है कि जरूरी दवाओं की कीमतों में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है. लेकिन अगर लागत इसी तरह बढ़ती रही, तो आने वाले समय में इसका असर सीधे जेब पर पड़ सकता है. कुल मिलाकर, दवा कंपनियां इस समय बढ़ती लागत और सीमित कीमत बढ़ोतरी के बीच फंसी हुई हैं और अब सबकी नजर सरकार के अगले कदम पर है.

Also Read: अमेरिका-ईरान जंग से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, $103 के पार पहुंचे दाम

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola