Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में आयी सुस्ती, जानें आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव

Published by : Madhuresh Narayan Updated At : 20 Mar 2024 8:06 AM

विज्ञापन

Petrol Pump

Petrol-Diesel Price: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर चल रहा है. केंद्र सरकार के द्वारा कुछ दिनों पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती की गयी थी. आइये जानतें है कि देश के प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का क्या रेट है.

विज्ञापन

Petrol-Diesel Price: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से सुस्ती का दौर चल रहा है. आज सुबह सात बजे WTI Crude Oil 0.35 प्रतिशत गिरकर 83.18 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. जबकि, Brent Crude Oil 0.17 प्रतिशत फिसलकर 87.23 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. इस बीच भारत के ज्यादातर शहरों में तेल वितरक कंपनियों के द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है. हालांकि, वैट टैक्स के कारण कुछ शहरों में दाम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये लीटर और डीजल 87.62 रुपये लीटर पर स्थिर है. जबकि, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये लीटर और डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये, जबकि, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये लीटर और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

अन्य शहरों में क्या है भाव

बिहार की राजधानी पटना में आज पेट्रोल की कीमत 105.18 रुपये लीटर और डीजल की कीमत 92.04 रुपये लीटर है. यहां तेल की कीमतों में पिछले तीन दिनों से कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. जबकि, झारखंड की राजधानी रांची में पेट्रोल 97.81 रुपये और डीजल 92.56 रुपये लीटर बिक रहा है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 94.65 रुपये और डीजल 87.76 रुपये लीटर मिल रहा है. इसके अलावा, नोएडा में पेट्रोल 94.83 रुपये और डीजल 87.96 रुपये लीटर, गुरुग्राम में पेट्रोल 95.19 रुपये और डीजल 88.05 रुपये, चंडीगढ में पेट्रोल 94.24 रुपये और डीजल 82.40 रुपये और जयपुर में पेट्रोल 104.88 रुपये और डीजल 90.36 रुपये लीटर है.

Also Read: महिलाएं इनकम टैक्स में कर सकती हैं लाखों रुपये की बचत, बस अपनाएं ये शानदार टिप्स

कैसे चेक करें अपने शहर का फ्यूल रेट

मैसेज के जरिए अपने शहर का फ्यूल रेट जानने के लिए बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज भेजना होगा. वहीं HPCL के ग्राहकों को दाम पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर मैसेज करें. इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज कर सकते हैं.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola