पटना में राहत तो लखनऊ में आफत, देखिए 8 मई के पेट्रोल-डीजल की रेट लिस्ट

Published by :Soumya Shahdeo
Published at :08 May 2026 9:59 AM (IST)
विज्ञापन
Petrol Diesel Price Today 8 May 2026

Petrol Diesel Price Today 8 May 2026 (Photo: Freepik)

Petrol Diesel Price Today 8 May 2026: क्या आपके शहर में आज पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है? 8 मई को बिहार, झारखंड और यूपी के विभिन्न शहरों के लिए फ्यूल की नई कीमतें जारी हो चुकी हैं. जानें आपके शहर में क्या है फ्यूल रेट.

विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today 8 May 2026: आज 8 मई को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी हो गई हैं. दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के कई शहरों में आज मामूली बदलाव देखने को मिला है. कहीं कीमतों में कुछ पैसों की बढ़त हुई है, तो कहीं ग्राहकों को राहत मिली है. 

क्या आज पेट्रोल के दाम बढ़े हैं?

बिहार के पटना में आज पेट्रोल 25 पैसे सस्ता होकर 105.23 रुपये पर आ गया है, जबकि भागलपुर में यह 19 पैसे महंगा हुआ है. झारखंड के देवघर में आज 54 पैसे की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पेट्रोल 12 पैसे महंगा हुआ है, वहीं नोएडा में 2 पैसे की मामूली राहत मिली है. 

पेट्रोल रेट लिस्ट:

शहर (राज्य)आज का रेट (8 मई)कल का रेट (7 मई)बदलाव
पटना  ₹105.23₹105.48-0.25
भागलपुर  ₹106.21₹106.02+0.19
गया  ₹106.28₹106.31-0.03
मुजफ्फरपुर  ₹106.19₹106.190.00
रांची ₹98.20₹98.18+0.02
देवघर ₹97.64₹98.18-0.54
धनबाद  ₹97.93₹97.82+0.11
लखनऊ₹94.69₹94.57+0.12
नोएडा  ₹94.88₹94.90-0.02
मुंबई₹103.54₹103.540.00
दिल्ली₹94.77₹94.770.00
कोलकाता₹105.41₹105.45-0.04
चेन्नई₹100.84₹100.90-0.06
बेंगलुरु₹102.92₹102.920.00
भोपाल₹106.43₹106.35+0.08
गुरुग्राम₹95.65₹95.51+0.14

डीजल की कीमतों में कितना फेरबदल?

डीजल की बात करें तो बिहार के पटना में यह 23 पैसे सस्ता हुआ है. झारखंड के देवघर में डीजल के दामों में 57 पैसे की बड़ी कटौती देखी गई है, जिससे वहां रेट 92.34 रुपये पर आ गया है. उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज डीजल 14 पैसे महंगा होकर 87.81 रुपये पर बिक रहा है. 

डीजल रेट लिस्ट:

शहर (राज्य)आज का रेट (8 मई)कल का रेट (7 मई)बदलाव
पटना ₹91.49₹91.72-0.23
भागलपुर  ₹92.39₹92.21+0.18
गया ₹92.48₹92.50-0.02
मुजफ्फरपुर  ₹92.37₹92.370.00
रांची  ₹92.96₹92.94+0.02
देवघर  ₹92.34₹92.91-0.57
धनबाद  ₹92.69₹92.57+0.12
लखनऊ  ₹87.81₹87.67+0.14
नोएडा  ₹87.98₹88.01-0.03
मुंबई₹90.03₹90.030.00
दिल्ली₹87.67₹87.670.00
कोलकाता₹92.02₹92.020.00
चेन्नई₹92.39₹92.49-0.10
बेंगलुरु₹90.99₹90.990.00
भोपाल₹91.81₹91.74+0.07
गुरुग्राम₹88.10₹87.97+0.13

ये भी पढ़ें: तेल का खेल, कहीं बढ़ी आफत, तो कहीं मिली राहत, देखें 7 मई के पेट्रोल-डीजल रेट्स

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola