पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए 16 मई के लेटेस्ट रेट्स

Petrol-Diesel Price Hike (Photo: Canva)
Petrol Diesel Price Today 16 May 2026: आज 16 मई को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए भाव जारी किए हैं. जानें आज आपके शहर के लेटेस्ट रेट्स क्या हैं.
Petrol Diesel Price Today 16 May 2026: आज यानी 16 मई को देश के तेल बाजारों में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी हो चुकी हैं. आज कई बड़े शहरों और मेट्रो सिटीज में फ्यूल के दाम स्थिर बने हुए हैं, जबकि कुछ राज्यों के स्थानीय जिलों में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. मुंबई और नई दिल्ली में आज कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
क्या है आज पेट्रोल का हाल?
आज मुंबई में पेट्रोल 106.68 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. दिल्ली और चेन्नई में भी इसके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि, कोलकाता में पेट्रोल 4 पैसे महंगा हुआ है, जबकि नोएडा में 19 पैसे की बढ़ोतरी देखी गई है. बिहार के पटना में पेट्रोल 51 पैसे महंगा हुआ है, वहीं रांची में भी 41 पैसे की बढ़त दर्ज की गई है. दूसरी तरफ, लखनऊ, बेंगलुरु और भोपाल जैसे शहरों में पेट्रोल के दामों में मामूली गिरावट आई है.
पेट्रोल की कीमतें:
| शहर | कल का भाव (₹/लीटर) | आज का भाव (₹/लीटर) | बदलाव (₹) |
| लखनऊ | 97.55 | 97.39 | -0.16 |
| नोएडा | 97.78 | 97.97 | +0.19 |
| भागलपुर | 109.98 | 109.96 | -0.02 |
| दरभंगा | 109.36 | 109.05 | -0.31 |
| गया | 109.26 | 109.76 | +0.50 |
| मुजफ्फरपुर | 109.54 | 109.51 | -0.03 |
| पटना | 108.55 | 109.06 | +0.51 |
| देवघर | 100.63 | 101.23 | +0.60 |
| धनबाद | 100.85 | 100.79 | -0.06 |
| जमशेदपुर | 100.76 | 101.04 | +0.28 |
| रांची | 100.84 | 101.25 | +0.41 |
| मुंबई | 106.68 | 106.68 | 0.00 |
| नई दिल्ली | 97.77 | 97.77 | 0.00 |
| कोलकाता | 108.70 | 108.74 | +0.04 |
| चेन्नई | 103.67 | 103.67 | 0.00 |
| गुरुग्राम | 98.47 | 98.42 | -0.05 |
| बेंगलुरु | 106.21 | 106.17 | -0.04 |
| भोपाल | 109.71 | 109.63 | -0.08 |
डीजल के दामों में कितना बदलाव?
डीजल की बात करें तो मुंबई में आज इसके दाम 93.14 रुपये प्रति लीटर पर बरकरार हैं. दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु में भी डीजल के रेट कल जितने ही हैं. बदलाव वाले शहरों में नोएडा सबसे आगे है जहां डीजल 18 पैसे महंगा हुआ है. बिहार के गया और पटना में डीजल 47 पैसे मजबूत हुआ है, जबकि झारखंड के देवघर में 51 पैसे और रांची में 34 पैसे की तेजी आई है. इसके विपरीत, लखनऊ में डीजल 13 पैसे और दरभंगा में 29 पैसे सस्ता हुआ है.
डीजल की कीमतें:
| शहर | कल का भाव (₹/लीटर) | आज का भाव (₹/लीटर) | बदलाव (₹) |
| लखनऊ | 90.82 | 90.69 | -0.13 |
| नोएडा | 91.02 | 91.20 | +0.18 |
| भागलपुर | 95.95 | 95.92 | -0.03 |
| दरभंगा | 95.37 | 95.08 | -0.29 |
| गया | 95.29 | 95.76 | +0.47 |
| मुजफ्फरपुर | 95.53 | 95.50 | -0.03 |
| पटना | 94.63 | 95.10 | +0.47 |
| देवघर | 95.54 | 96.05 | +0.51 |
| धनबाद | 95.76 | 95.70 | -0.06 |
| जमशेदपुर | 95.68 | 95.92 | +0.24 |
| रांची | 95.76 | 96.10 | +0.34 |
| मुंबई | 93.14 | 93.14 | 0.00 |
| नई दिल्ली | 90.67 | 90.67 | 0.00 |
| कोलकाता | 95.13 | 95.13 | 0.00 |
| चेन्नई | 95.25 | 95.25 | 0.00 |
| गुरुग्राम | 90.94 | 90.89 | -0.05 |
| बेंगलुरु | 94.10 | 94.10 | 0.00 |
| भोपाल | 94.88 | 94.82 | -0.06 |


ये भी पढ़ें: PF निकालना होगा अब आसान, EPFO ला रहा बड़ा बदलाव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Soumya Shahdeo
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










