Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों ने फिर मारा उछाल, कई शहरों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम

Updated:
विज्ञापन
Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों ने फिर मारा उछाल, कई शहरों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol-Diesel Price: आज सुबह आठ बजे WTI Crude Oil 0.37 प्रतिशत तेजी के साथ 82.25 डॉलर प्रति बैरल के भाव से बिक रहा था. जबकि, Brent Crude Oil 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 87.01 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. इस बीच भारतीय तेल कंपनियों के द्वारा सुबह छह बजे आज के लिए पेट्रोल-डीजल के नये दाम जारी कर दिये गए हैं.

विज्ञापन

Petrol-Diesel Price: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर से उछाल देखने को मिल रहा है. आज सुबह आठ बजे WTI Crude Oil 0.37 प्रतिशत तेजी के साथ 82.25 डॉलर प्रति बैरल के भाव से बिक रहा था. जबकि, Brent Crude Oil 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 87.01 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. इस बीच भारतीय तेल कंपनियों के द्वारा सुबह छह बजे आज के लिए पेट्रोल-डीजल के नये दाम जारी कर दिये गए हैं. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज भी राष्ट्रीय स्तर पर केल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. हालांकि, वैट टैक्स के कारण कई शहरों में कीमत बदली है. आइये जानते हैं कि आपके शहर में आज का क्या भाव है.

चार महानगरों में क्या है हाल

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर हैं. यहां पेट्रोल 94.72 रुपये लीटर और डीजल 87.62 रुपये लीटर पर स्थिर है. जबकि, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये लीटर और डीजल 92.15 रुपये और कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये बिक रहा है. चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमत में कल 22 पैसा की गिरावट के बाद आज दाम स्थिर है. यहां पेट्रोल 100.75 रुपये लीटर और डीजल 92.34 रुपये लीचर मिल रहा है.

Also Read: इस चवन्नी स्टॉक ने निवशकों को बना लिया दिवाना, पांच सालों में दिया 1183 प्रतिशत का रिटर्न

अन्य शहरों में क्या है हाल

बिहार की राजधानी पटना में आज पेट्रोल की कीमतों में 30 पैसे की राहत मिली है. इसके बाद, यहां पेट्रोल 105.18 रुपये लीटर बिक रहा है. जबकि, डीजल की कीमत 28 पैसे कम होकर 92.04 रुपये पर आ गयी है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर है. यहां पेट्रोल 94.65 रुपये लीटर और डीजल 87.76 रुपये लीटर मिल रहा है. झारखंड की राजधानी रांची में पेट्रोल की कीमत 19 पैसे बढ़कर 97.81 रुपये लीटर हो गयी है. जबकि, डीजल की कीमत 20 पैसे बढ़कर 92.56 रुपये लीटर हो गयी है. हरियाणा के गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमत में लोगों को 24 पैसे की राहत मिली है. यहां पेट्रोल 94.80 रुपये लीटर है. वहीं, डीजल की कीमत 25 पैसे कम होकर 87.65 रुपये हो गयी है.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola