PAN Card की गलतियां भारी पड़ सकती हैं, लग सकता है 10,000 रुपये जुर्माना! जानें बचने के तरीके

PAN Card
Pan Card: अगर आप Pan Card से जुड़ी गलतियां करते हैं, तो आपको 10,000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है. जानें कौन-सी गलतियों से बचना चाहिए और कैसे रख सकते हैं खुद को सुरक्षित.
PAN Card एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसका उपयोग आयकर से जुड़े कार्यों, बैंकिंग लेन-देन और अन्य वित्तीय गतिविधियों में किया जाता है. कई लोग इसे हल्के में ले लेते हैं, लेकिन इससे जुड़ी छोटी-छोटी गलतियां भारी नुकसान पहुंचा सकती हैं. आयकर विभाग पैन कार्ड के माध्यम से आपकी आय और वित्तीय लेन-देन पर नजर रखता है, इसलिए इससे जुड़ी सावधानियों को समझना बेहद जरूरी है.
पैन कार्ड गुम होने पर तुरंत करें यह काम
अगर आपका पैन कार्ड चोरी हो जाता है या गुम हो जाता है, तो इसे अनदेखा न करें. कई बार धोखाधड़ी करने वाले इसका दुरुपयोग अवैध वित्तीय गतिविधियों में कर सकते हैं, जिससे असली पैन धारक को परेशानी हो सकती है. ऐसे में सबसे पहले नजदीकी पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराएं. इसके अलावा, आयकर विभाग और अपने बैंक को इसकी सूचना देना भी जरूरी है, ताकि किसी भी संभावित धोखाधड़ी से बचा जा सके.
एक से अधिक पैन कार्ड रखना अवैध
कई लोग गलती से या जानबूझकर एक से अधिक पैन कार्ड बनवा लेते हैं, लेकिन यह एक दंडनीय अपराध है. आयकर विभाग इस पर 10,000 रुपये तक का जुर्माना लगा सकता है. यदि आपके पास दो पैन कार्ड हैं, तो अतिरिक्त कार्ड को तुरंत आयकर विभाग को सरेंडर कर दें. अन्यथा, भविष्य में कानूनी कार्रवाई और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है.
गलत पैन नंबर देने पर लग सकता है भारी जुर्माना
किसी भी वित्तीय लेन-देन या आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करते समय पैन नंबर भरने में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. यदि गलती से गलत पैन नंबर दर्ज हो जाता है, तो आयकर विभाग आप पर 10,000 रुपये तक का जुर्माना लगा सकता है. इसलिए, ITR फाइल करने से पहले अपने पैन नंबर की दोबारा जांच करें, ताकि किसी भी प्रकार की गलती से बचा जा सके.
पैन कार्ड में गलत जानकारी से हो सकता है नुकसान
अगर आपके पैन कार्ड में नाम, जन्मतिथि या अन्य विवरण गलत दर्ज हैं, तो इसे जल्द से जल्द सुधारना आवश्यक है. गलत जानकारी होने पर बैंक आपका खाता फ्रीज कर सकता है, जिससे आपको लेन-देन में दिक्कत हो सकती है. इसके अलावा, लोन लेने या बड़े वित्तीय ट्रांजेक्शन में भी बाधा आ सकती है.
Also Read : पहली बार सोना का तेवर हुआ कम, लग्न में खरीदने का सुनहरा मौका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




