ePaper

PAN Card: घर बैठे मिनटों में करें पैन कार्ड के लिए अप्लाई, यहां देखें पूरी प्रक्रिया

Updated at : 26 Jan 2022 2:31 PM (IST)
विज्ञापन
PAN Card: घर बैठे मिनटों में करें पैन कार्ड के लिए अप्लाई, यहां देखें पूरी प्रक्रिया

PAN Card: आधार कार्ड़ की तरह ही पैन कार्ड भी एक अहम दस्तावेज है. कई मामलों में ये बेहद जरूरी होता है. इसके बिना बैंक से लेन देन नहीं होता. यहां तक की बैंक मं अकाउंट खोलने के लिए भी आपको पैन कार्ड की जरूररत होगी.

विज्ञापन

PAN Card: आधार कार्ड़ (Aadhaar Card) की तरह ही पैन कार्ड (Pan Card) भी एक अहम दस्तावेज है. कई वित्तीय मामलों में पैन कार्ड का होना बेहद जरूरी होता है. आयकर रिटर्न भरना हो या बैंक से जुड़ा कोई काम हो, इसके लिए आपके पास पैन का कार्ड होना आवश्यक होता है. पैन कार्ड इनकम टैक्स के लेनदेन में भी बहुत काम आता है.

जाहिर है वित्तीय लेनदेन हो या बैंक में अकाउंट खुलवाना आपके पास पैन कार्ड का होना बेहत जरूरी है. लेकिन अगर आपके पास पैन कार्ड नहीं हो तो इसे बनावाने के लिए अब आपको लंबी लाइन और भागदौड़ नहीं करना पड़ेगा. अब आप अपना पैन कार्ड घर बैठे ही अप्लाई कर सकते हैं आज हम आपको बहुत आसान तरीका बताने वाले है.

ऑनलाइन पैन कार्ड के लिए इस तरह अप्लाई करें

सबसे पहले इनकम टैक्स के ई-फाइलिंग पोर्टल www.incometaxindiaefiling.gov.in. पर क्लिक करें.

इसके बाद Instant PAN through Aadhaar सेक्शन पर जाएं.

जो पेज खुलेगा उसपर Get New PAN ऑप्शन पर क्लिक करें.

नये पैन कार्ड के लिए अपना आधार नंबर फीड करें.

Captcha कोड डालें, और कंफर्म के ऑप्शन पर क्लिक कर दें.

गेट ओटीपी ऑप्शन पर क्लिक करें. जो OTPआये उसे फिल कर दें.

आधार कै डिटेल भी प्रमाणित कर दें.

इसके बाद आपको ई-मेल आईडी वेरीफाई करना होगा.

फिर, सबमिट पैन रिक्वेस्ट पर क्लिक कर दें.

एक एकनॉलेजमेंट नंबर मिलेगा, जिसके जरिए आप अपना पैन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola