हॉस्पिटल के भारी खर्चों से बचाएगी आपकी पेंशन, आ रही है NPS की 'Swasthya' स्कीम

Updated at : 16 Feb 2026 11:33 AM (IST)
विज्ञापन
NPS Swasthya Scheme

NPS Swasthya Scheme

NPS Swasthya Scheme: NPS की नई 'Swasthya' पहल के साथ अब रिटायरमेंट में पेंशन के साथ इलाज का भी सहारा मिलेगा. इसमें मेडिकल खर्चों के लिए 30% फंड सुरक्षित रखने की सुविधा मिलेगी. जानिए क्या है ये प्लान और इसके फायेदे.

विज्ञापन

NPS Swasthya Scheme: रिटायरमेंट की प्लानिंग करने वालों के लिए एक बेहतरीन खबर है. अब आपको बुढ़ापे में सिर्फ मंथली पेंशन ही नहीं, बल्कि बीमारी के खर्चों से निपटने के लिए भी पैसे मिलेंगे. पेंशन रेगुलेटर PFRDA एक नई योजना पर काम कर रहा है, जिसमें आपकी पेंशन बचत का एक हिस्सा खास तौर पर हेल्थकेयर के लिए सुरक्षित रखा जाएगा. तो आइये जानतें हैं ये प्लान और इसके फायेदे क्या है.  

NPS: क्या है यह ‘Swasthya’ प्लान?

सरकार की इस नई पहल का नाम है “स्वास्थ्य”. इसके तहत निवेशक अपनी पेंशन बचत का 30% तक हिस्सा केवल मेडिकल खर्चों के लिए अलग रख सकेंगे. इसे आप एक तरह की मेडिकल पेंशन समझ सकते हैं. इसका मकसद यह है कि उम्र के साथ जब बीमारियां बढ़ती हैं, तो आपको इलाज के लिए पैसों की दिक्कत न हो. 

सस्ता इलाज और इंश्योरेंस कैसे मिलेगा?

चूंकि NPS से करोड़ों लोग जुड़े हैं, इसलिए पेंशन कंपनियां जैसे ICICI, Axis और Tata इंश्योरेंस कंपनियों और अस्पतालों से मोलभाव करके आपके लिए सस्ते डील्स लाएंगी.

  • कम प्रीमियम: आपको ग्रुप डिस्काउंट की वजह से सस्ता हेल्थ इंश्योरेंस मिल सकता है.
  • कैशलेस और तेज: अस्पतालों को पेमेंट तुरंत मिलेगी, जिससे मरीजों का इलाज बिना किसी देरी के शुरू हो सकेगा.

NPS: पैसा कहां और कैसे होगा इन्वेस्ट?

PFRDA अब आपके पैसे पर ज्यादा रिटर्न दिलाने के लिए उसे गोल्ड, सिल्वर और रियल एस्टेट जैसे अलग-अलग एसेट्स में भी लगाने की तैयारी कर रहा है. कोशिश यह है कि आपको लंबी अवधि में डबल डिजिट (10% से ज्यादा) का फायदा मिले. Axis बैंक और यूनियन बैंक जैसे बड़े नाम भी अब पेंशन फंड बिजनेस में उतरने की तैयारी में हैं.

NPS: कब तक शुरू होगी यह सुविधा?

PFRDA चेयरमैन के मुताबिक, ICICI जैसे फंड मैनेजर जल्द ही इसका फाइनल प्रोडक्ट लॉन्च कर सकते हैं. यह कदम उन लोगों के लिए गेम-चेंजर साबित होगा जो रिटायरमेंट के बाद बढ़ती मेडिकल महंगाई से डरते हैं.

ये भी पढ़ें: बिना वसीयत के भी मिल सकता है दादा-दादी के FD का पैसा, जानें क्या है पूरी प्रक्रिया

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola