MrBeast Net Worth: दुनिया के सबसे अमीर यूट्यूबर, एक साल में 700 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई, नेट वर्थ जानकर होश उड़ जाएंगे

Updated:
विज्ञापन

MrBeast Net Worth

MrBeast Net Worth: MrBeast, यानी जिमी डोनाल्डसन, 38 करोड़ सब्सक्राइबर्स के साथ दुनिया के सबसे अमीर यूट्यूबर हैं. हर वीडियो मेगा इवेंट जैसा होता है, करोड़ों की कमाई होती है. यूट्यूब के अलावा उनके कई बिजनेस भी हैं, जिनसे इनकम लगातार बढ़ रही है.

विज्ञापन

MrBeast Net Worth: सोचिए, एक बंदा वीडियो बनाता है और उसकी कमाई से बड़े-बड़े बिजनेसमैन पीछे छूट जाते हैं. नाम है MrBeast, यानी जिमी डोनाल्डसन. 38 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर वाला ये शख्स सिर्फ कंटेंट क्रिएटर नहीं, बल्कि एक चलता-फिरता ब्रांड है. MrBeast रोज वीडियो नहीं बनाते. महीने में एक या दो वीडियो ही डालते हैं, लेकिन जब भी वीडियो अपलोड करते हैं, यूट्यूब की दुनिया हिल जाती है. हर वीडियो में कुछ ऐसा होता है जो लोगों को रोक नहीं पाता—”बस ये देखना ही है!”

हर वीडियो होता है मेगा शो—फैंस करते हैं बेसब्री से इंतजार

एक-एक वीडियो पर मिलते हैं करोड़ों व्यूज. औसतन 100 मिलियन यानी 10 करोड़ से ज्यादा लोग एक वीडियो देख डालते हैं. हालिया वीडियो को दो हफ्ते में ही मिल गए 88 मिलियन व्यूज. लोग MrBeast को यूट्यूबर नहीं, बल्कि इवेंट क्रिएटर मानते हैं. हर वीडियो में करोड़ों का खर्च, इनाम में गाड़ियां, घर और लाखों डॉलर बांटना—ये सब अब उनकी पहचान बन चुका है.

कमाई में भी है नंबर वन—MrBeast बना पैसा छापने की मशीन

MrBeast सिर्फ वीडियो से नाम ही नहीं, बल्कि बेशुमार दौलत भी कमा रहे हैं. Forbes और Celebrity Net Worth के आंकड़े कहते हैं कि जून 2023 से जून 2024 के बीच उन्होंने करीब 85 मिलियन डॉलर (372 करोड़ रुपये) की कमाई की है. अब बात करें कुल नेटवर्थ की, तो आंकड़ा है—1 बिलियन डॉलर यानी 8000 करोड़ रुपये से ज्यादा. और ये सब सिर्फ यूट्यूब से नहीं आया.

सिर्फ यूट्यूबर नहीं, अब हैं फुल टाइम बिजनेसमैन

MrBeast अब एक पूरा बिजनेस साम्राज्य चला रहे हैं. उनका खुद का MrBeast Burger ब्रांड है, जो अमेरिका के कई शहरों में धूम मचा रहा है. साथ ही Feastables नाम से उन्होंने चॉकलेट और स्नैक्स ब्रांड भी लॉन्च किया है,जो आते ही हिट हो गया. साथ ही कई बड़ी कंपनियों से उनकी डायरेक्ट पार्टनरशिप है. स्पॉन्सरशिप, ब्रांड डील्स और प्रोडक्ट सेल्स से उनकी इनकम मल्टीप्लाई हो जाती है.

Also Read: कितनी संपत्ति के मालिक हैं अभिषेक शर्मा? पंजाब किंग्स के खिलाफ ठोका तूफानी शतक

विज्ञापन
अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By अभिषेक पाण्डेय

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola