मोदी सरकार बेरोजगारों को दे रही है भत्ता ? प्रधानमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना के बारे में जानें सच्चाई
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 20 Feb 2023 9:32 PM
Whatsapp पर वायरल मैसेज की बात करें तो इसमें लिखा है कि सरकार का नया फैसला...अब बेरोजगारों को छह हजार रुपये हर महीने जीवन यापण के लिए दिये जाएंगे. प्रधानमंत्री बेरोजगार भत्ता के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है. जानें इस मैसेज की सच्चाई
PIB Fact Check : क्या केंद्र की मोदी सरकार बेरोजगारों को भत्ता दे रही है ? यह सवाल इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है. आइए आपको बताते हैं इससे जुड़ी सच्चाई…दरअसल इन दिनों एक मैसेज सोशल मीडिया पर चायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत सरकार बेरोजगार युवाओं को हर महीने 6,000 रुपये का भत्ता दे रही है. इस संबंध में पीआईबी फैक्ट चेक ने ट्वीट किया है और ऐसे दावे का फर्जी करारा दिया है.
पीआईबी फैक्ट चेक का ट्वीट
पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि एक मैसेज Whatsapp पर वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत सरकार बेरोजगार युवाओं को हर महीने 6,000 रुपये का भत्ता दे रही है. यह मैसेज फर्जी है. भारत सरकार ऐसी कोई योजना नहीं चला रही. कृपया ऐसे मैसेज फॉरवर्ड ना करें.
क्या है मैसेज में जानें
Whatsapp पर वायरल मैसेज की बात करें तो इसमें लिखा है कि सरकार का नया फैसला…अब बेरोजगारों को छह हजार रुपये हर महीने जीवन यापण के लिए दिये जाएंगे. प्रधानमंत्री बेरोजगार भत्ता के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है. इस योजना के तहत बेरोजगारों को छह हजार रुपये हर महीने दिये जाएंगे. अपने मोबाइल से अभी ही लिंक पर क्लिक करके अपना नाम जुड़वाएं…इस मैसेज के बाद एक लिंक दिया गया है.
एक वायरल #Whatsapp मैसेज में दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत सरकार बेरोजगार युवाओं को हर महीने ₹6,000 का भत्ता दे रही है। #PIBFactCheck
▶️यह मैसेज फर्जी है।
▶️भारत सरकार ऐसी कोई योजना नहीं चला रही।
▶️कृपया ऐसे मैसेज फॉरवर्ड ना करें। pic.twitter.com/w0mfOyEAMI
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) February 20, 2023
क्या आप भी करना चाहते हैं ऐसे वायरल मैसेज की सच्चाई
यहां चर्चा कर दें कि PIB Fact Check सोशल मीडिया पर वायरल फर्जी मैसेज को सामने लाने का काम करती है. यदि आप भी किसी वायरल मैसेज का सच जानना चाहते हैं तो 918799711259 इस मोबाइल नंबर या socialmedia@pib.gov.in पर मेल करें और अपने मन में उठ रहे हर सवाल का जवाब जानें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










