CNG Price Hike: LPG के बाद अब CNG भी महंगी, जानिए किस शहर में हुआ बड़ा बदलाव

CNG Price Hike
CNG Price Hike: मुंबई में 9 अप्रैल से CNG और PNG के दाम बढ़ गए हैं. CNG अब ₹79.50/kg और PNG ₹49/unit हो गई है. छह महीने में चौथी बार बढ़ोतरी हुई है। LPG सिलेंडर भी महंगा हुआ है, जिससे आम आदमी की जेब पर और बोझ बढ़ा है.
CNG Price Hike: मुंबई वालों, तैयार हो जाइए! 9 अप्रैल से मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) में CNG और PNG महंगी हो गई है. अब CNG की कीमत बढ़कर ₹79.50 प्रति किलो हो गई है यानी ₹1.50 की सीधी छलांग. वहीं, पाइपलाइन से मिलने वाली रसोई गैस (PNG) भी ₹1 महंगी होकर अब ₹49 प्रति यूनिट हो गई है.
6 महीने में चौथी बार CNG महंगी
CNG यूज़ करने वालों के लिए ये झटका नया नहीं है. बीते 6 महीनों में ये चौथी बार है जब इसकी कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. नवंबर में दो बार दाम बढ़े, फिर दिसंबर में एक बार और अब अप्रैल में फिर से. इससे पहले 1 फरवरी को ऑटो और टैक्सी वालों की जेब भी ढीली हुई थी जब किराया ₹3 बढ़ाया गया था. वजह वही—तेल और गैस की बढ़ती कीमतें.
फिर भी MGL की दलील—‘बाकियों से सस्ती है’
CNG और PNG की सप्लाई करने वाली कंपनी Mahanagar Gas Limited (MGL) ने बढ़ोतरी पर सफाई दी है. उनका कहना है कि घरेलू गैस के दाम और डॉलर के मुकाबले रुपये की हालत की वजह से दाम बढ़ाने पड़े. हालांकि, कंपनी ये भी कह रही है कि “CNG अभी भी पेट्रोल से 47% और डीजल से 12% सस्ती है.”
5 लाख गाड़ियां दौड़ रही हैं गैस पर
MMR में MGL के 358 CNG स्टेशन हैं और करीब 5 लाख प्राइवेट गाड़ियां CNG पर चलती हैं. वहीं, 3 लाख से ज़्यादा ऑटो और 20,000 टैक्सी भी इसी गैस पर दौड़ती हैं. लोग अब ऐसी गाड़ियां ज़्यादा खरीद रहे हैं जो पेट्रोल और CNG दोनों पर चलती हैं, ताकि जेब पर कम असर पड़े.
रसोई की आग और तेज़ हो गई
इस दाम बढ़ोतरी से 24 लाख से ज़्यादा घरों में पाइप से गैस लेने वालों को भी झटका लगा है. MGL का दावा है कि PNG अब भी एक सुरक्षित, भरोसेमंद और पर्यावरण के लिहाज़ से बढ़िया विकल्प है लेकिन महंगी तो हो ही गई है.
LPG भी नहीं पीछे, उस पर भी मार
अब अगर आप सोच रहे हैं कि चलो, सिलेंडर ले आते हैं तो भाई रुकिए. इसी मंगलवार 8अप्रैल के ही सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर की कीमत ₹50 बढ़ा दी गई. अब एक घरेलू सिलेंडर की कीमत मुंबई में करीब ₹1,000 के पार जा चुकी है. यानि अब ना सिलेंडर राहत देगा, ना पाइपलाइन गैस.
कुल मिलाकर, आम आदमी फिर फंसा
CNG हो या PNG या फिर LPG—तीनों की कीमतें ऊपर हैं और आम आदमी नीचे दब रहा है. पेट्रोल-डीज़ल से बचने के लिए जो लोग CNG की तरफ भागे थे, अब वो भी सोच में पड़ गए हैं. बचत की उम्मीद में जो रस्ता चुना, वो अब जेब काटने लगा है.
Also Read: भोजपुरी गाना बनाने में कितना पैसा लगता है?
Also Read: SBI ने बदले ATM के नियम, अब हर ट्रांजैक्शन पर लगेगा चार्ज? जानें SBI के नए नियम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










