LPG Price 1 June 2025 : महीने के पहले दिन राहत, एलपीजी सिलेंडर के दाम घटे
LPG-price (File Photo)
LPG Price 1 June 2025 : एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी हो चुके हैं. 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में करीब 25 रुपये की कटौती तेल कंपनियों ने की है. दिल्ली से कोलकाता तक नए दाम लागू हो गए हैं. जानें घरेलू गैस की कीमत क्या है आज आपके शहर में?
LPG Price 1 June 2025 : आज जून महीने की पहली तारीख है. एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी किए जा चुके हैं. 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में कटौती की गई है. कटौती करीब 25 रुपये की हुई है. दिल्ली से कोलकाता तक यह कटौती लागू हो चुकी है. हालांकि, 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव तेल कंपनियों ने नहीं किया है. घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें 8 अप्रैल 2025 से अब तक स्थिर बनी हुई हैं.
कहां अब कितने में मिलेगा कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर
इंडियन ऑयल द्वारा जारी नए रेट पर गौर करें तो, दिल्ली में 19 किलो वाला कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 1723.50 रुपये में ग्राहकों को मिलेगा, जो पहले 1747.50 रुपये था. यानी 1 जून से यह 24 रुपये सस्ता हो गया है. कोलकाता में यह अब 1826 रुपये में मिलेगा जो पहले 1851.50 रुपये में मिलता था. मुंबई में अब 19 किलो वाला कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1674.50 रुपये में मिलेगा, जो पहले 1699 रुपये में मिलता था. चेन्नई में इसका रेट 1906 रुपये से घटकर अब 1881 रुपये हो गया है.
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी?
1 जून 2025 को भी दिल्ली में 14 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 853 रुपये में ही उपभोक्ताओं को मिलेगा. कोलकाता में इसकी कीमत 879, मुंबई में 852.50 और चेन्नई में 868.50 रुपये तय की गई है.
किस तरह तय होती है एलपीजी सिलेंडर की कीमत, जानें
कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और मांग-आपूर्ति पर डिपेंड रहता है. मई 2025 में दिल्ली में 19 किलो सिलेंडर 1,747.50 रुपये था, जो जून में घटकर 1,723.50 रुपये हो गया. वहीं, घरेलू सिलेंडर की कीमत सरकार के कंट्रोल में होता है. ये अब भी स्थिर ही है. जैसे, दिल्ली में 14.2 किलो वाला सिलेंडर मार्च 2024 से 803 रुपये का था, जिसे अप्रैल 2025 में 50 रुपये बढ़ाकर 853 रुपये कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










