अमेरिका में कोविड-19 को देखते हुए इन्फोसिस ने 200 कर्मचारियों को चार्टर्ड विमान से भेजा घर

Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 Jul 2020 2:32 PM

विज्ञापन

इन्फोसिस ने कोविड- 19 महामारी और लॉकडाउन के कारण अमेरिका में फंसे अपने 200 से अधिक कर्मचारियों और उनके परिवारों को चार्टर्ड विमान से भारत वापस लाने की व्यवस्था की.

विज्ञापन

सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इन्फोसिस ने कोविड- 19 महामारी और लॉकडाउन के कारण अमेरिका में फंसे अपने 200 से अधिक कर्मचारियों और उनके परिवारों को चार्टर्ड विमान से भारत वापस लाने की व्यवस्था की. कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. कंपनी इन लोगों को अमेरिका के सान फ्रांसिस्को से एक विशेष उड़न के जरिये वापस लाने की व्यवस्था की और यह उड़ान सोमवार प्रात: बेंगलूरू पहुंच गई.

इन्फोसिस के सहायक उपाध्यक्ष – खुदरा कारोबार, सीपीजी और लाजिस्टिक्स समीर गोसवी ने लिंकडिन पोस्ट में कहा है, ‘‘इन्फोसिस के विशेष विमान ने सान फ्रांसिस्को से कंपनी के सैकड़ों कर्मचारियों और उनके परिवारों को लेकर बेंगलूरू लाने के लिए कल राहत उड़ान भरी. ” हालांकि, इन्फोसिस ने इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की.

लेकिन सूत्रों ने बताया कि इन्फोसिस के कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों सहित 206 लोगों को वापस लाया गया है. एक व्यक्ति ने बताया कि कोरोना वायरस फैलने और फिर लॉकडाउन लागू होने पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानें स्थगित कर दिए जाने के कारण ये लोग अमेरिका में फंस गए थे.

वापस लाये गये लोगों में कुछ कंपनी के ग्राहकों के दफ्तर में काम करने वाले कर्मचारी तथा कुछ अन्य वहां बैठकों अथवा कार्यक्रमों के लिए गए थे. अमेरिका भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग के लिए सबसे बड़ा कार्यक्षेत्र है. इन्फोसिस के चौथी तिमाही कारोबार में उत्तरी अमेरिका के कारोबार का 60 प्रतिाश्त से अधिक हिस्सा रहा.

Posted By : sameer oraon

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola