IRCTC: रेलवे के बदल गए नियम, बिना दलालों के मिलेंगे टिकट

Inidan Railway
IRCTC: रेलवे टिकट बुकिंग में सबसे बड़ा बदलाव यह हुआ है कि अब रिजर्वेशन की समयसीमा 120 दिन से घटाकर 60 दिन कर दी गई है. पहले यात्री अपनी यात्रा से 120 दिन पहले टिकट बुक कर सकते थे, लेकिन अब यह सीमा 60 दिन कर दी गई है.
IRCTC: रेलवे टिकट बुकिंग में सबसे बड़ा बदलाव यह हुआ है कि अब रिजर्वेशन की समयसीमा 120 दिन से घटाकर 60 दिन कर दी गई है. पहले यात्री अपनी यात्रा से 120 दिन पहले टिकट बुक कर सकते थे, लेकिन अब यह सीमा 60 दिन कर दी गई है.
कब से लागू होंगे नए नियम
IRCTC के ये नए टिकट बुकिंग नियम 1 नवंबर 2024 से लागू होंगे. इस बदलाव का उद्देश्य उन दलालों पर रोक लगाना है, जो लंबी बुकिंग अवधि का फायदा उठाते थे.
किन टिकटों पर लागू होंगे ये नियम
ये नए नियम AC और नॉन-AC दोनों कैटेगरी की टिकटों पर समान रूप से लागू होंगे. इस बदलाव से यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना में ज्यादा लचीलापन मिलेगा और उन्हें बहुत पहले से यात्रा की योजना बनाने की जरूरत नहीं होगी.
Also Read: Ajay Jadeja: अचानक विराट कोहली से ज्यादा अमीर कैसे हो गए अजय जडेजा, जानकर चौंक जाएंगे आप
पहले से बुक टिकटों का क्या होगा
पहले से बुक किए गए टिकटों पर ये नया नियम लागू नहीं होगा. 31 अक्टूबर 2024 तक 120 दिनों की ARP के तहत की गई बुकिंग मान्य रहेंगी. 60 दिनों से अधिक की बुकिंग पर कैंसिलेशन की सुविधा भी उपलब्ध होगी.
कौन से नियम नहीं बदले
ताज एक्सप्रेस और गोमती एक्सप्रेस जैसी कुछ ट्रेनें, जिनमें पहले से ही कम समय की आरक्षण अवधि लागू है, उन पर कोई बदलाव नहीं किया गया है. विदेशी पर्यटकों के लिए 365 दिनों की आरक्षण सीमा में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है.
टिकट बुकिंग में AI का उपयोग
भारतीय रेलवे ने अपनी सेवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी उपयोग करना शुरू किया है. रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि AI मॉडल का इस्तेमाल ट्रेन की सीटों की उपलब्धता जांचने के लिए किया जा रहा है, जिससे 30% अधिक कन्फर्म टिकट प्राप्त हो रही हैं. इसके अलावा, रेलवे ने अपने किचनों में साफ-सफाई की निगरानी के लिए भी AI आधारित कैमरों का इस्तेमाल शुरू किया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




