Live Updates

Budget 2024: ‘बजट मजबूत भविष्य की गारंटी’, अंतरिम बजट पर बोले पीएम नरेंद्र मोदी

Updated:
विज्ञापन

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को बजट पेश किया जिसपर पूरे देश की नजर थी. वित्त मंत्री ने संसद में अंतरिम बजट पेश किया लेकिन इसमें कोई लोकलुभावन चीजें देखने को नहीं मिली. अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में पिछले 10 साल में गहरा सकारात्मक परिवर्तन देखा गया है. सीतारमण ने अपने चुनाव पूर्व बजट में कहा कि भारत के लोग आशा और विकल्पों के साथ भविष्य की ओर देख रहे हैं. यह चुनाव-पूर्व बजट तकनीकी रूप से लेखानुदान है. यहां पढ़ें मोदी सरकार के अंतरिम बजट की खास बातें…

विज्ञापन

यह दूरदर्शी बजट विकसित भारत की नींव रखता है- जेपी नड्डा

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अंतरिम बजट को लेकर कहा कि यह दूरदर्शी बजट विकसित भारत की नींव रखता है. हम सिर्फ गरीबी हटाओ का नारा नहीं देते बल्कि गरीबी दूर करते हैं. लखपति दीदी का लक्ष्य बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया गया है. इस बजट में पर्यटन और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है.

Budget Session 2024 Live: पिछले 10 साल में मोदी सरकार की उपलब्धियों पर रोशनी डालता है बजट भाषण

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि 2024-25 का अंतरिम बजट 2047 तक विकसित भारत बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण को साकार करने की रूपरेखा प्रस्तुत करने वाला है. शाह ने यह भी कहा कि वित्त मंत्री का बजट भाषण भारत को हर क्षेत्र में ���ग्रणी बनाने की यात्रा में पिछले 10 वर्ष में मोदी सरकार द्वारा प्राप्त उपलब्धियों पर रोशनी डालता है.

Budget Session 2024 Live: कांग्रेस ने अंतरिम बजट को निराशाजनक बताया

कांग्रेस के कई सांसदों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश अंतरिम बजट को निराशाजनक करार देते हुए कहा कि इसमें देश की आम जनता के लिए कुछ भी नहीं है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा, बजट भाषण बहुत छोटा और निराशाजनक था. बहुत अधिक बयानबाजी थी. कई मुद्दों को छुआ नहीं गया. बेरोजगारी जैसे मुद्दे का उल्लेख ही नहीं किया गया.

Budget Session 2024 Live: ‘बजट मजबूत भविष्य की गारंटी’, अंतरिम बजट पर बोले पीएम नरेंद्र मोदी

अंतरिम बजट पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि बजट युवा, महिला और किसान को सशक्त बनेंगे. इस शानदार बजट के लिए मैं वित्त मंत्री को बधाई देता हूं जिसमें समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है. उन्होंने कहा कि ये बजट मजबूत भविष्य की गारंटी है.

Budget Session 2024 Live:  देश के 1.4 करोड़ युवाओं को कौशल भारत मिशन का लाभ

अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हम प्रणालीगत असमानताओं को दूर कर रहे हैं. हम परिणामों पर ध्यान केंद्रित करते हैं ताकि सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन लाया जा सके. देश के 1.4 करोड़ युवाओं को कौशल भारत मिशन का लाभ मिला है. पीएम मुद्रा योजना के तहत 30 करोड़ कर्ज महिला उद्यमियों को बांटे गए. पीएम मुद्रा योजना के तहत 22.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज दिया गया है.

Budget Session 2024 Live: आर्थिक कुप्रबंधन पर श्वेतपत्र लेकर आएगी मोदी सरकार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए कहा कि टैक्स रिटर्न की प्रक्रिया में लगाने वाला समय 2014 में 93 दिन से घटकर अब 10 दिन रह गया है, रिफंड तेजी से किया गया. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आकांक्षी जिलों और ब्लॉकों के तेजी से विकास में राज्यों की मदद करने को तैयार है. सरकार 2014 से पहले के वक्त के आर्थिक कुप्रबंधन पर श्वेतपत्र लेकर आएगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola