Indian Rupee in Cyprus: मोदी जी जहां पहुंचे, वहां हमारी जेब क्या कहती है, जानिए यूरो के मुकाबले भारतीय मुद्रा की औकात

Updated:
विज्ञापन
Indian Rupee in Cyprus

Indian Rupee in Cyprus

Indian Rupee in Cyprus: प्रधानमंत्री मोदी के साइप्रस दौरे के बीच लोग जानना चाहते हैं कि वहां भारतीय रुपये की क्या कीमत है. साइप्रस की करेंसी यूरो है.

विज्ञापन

Indian Rupee in Cyprus: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विदेश दौरा हमेशा चर्चा में रहता है. हाल ही में वह यूरोप के एक छोटे लेकिन खूबसूरत देश साइप्रस गए. अब जब भी कोई विदेशी दौरा होता है, तो आम लोगों के मन में एक सवाल जरूर आता है”वहां एक भारतीय रुपये की क्या कीमत है?” तो चलिए, समझते हैं कि साइप्रस में भारतीय रुपये की क्या वैल्यू है.

साइप्रस की करेंसी क्या है

साइप्रस यूरोपियन यूनियन का हिस्सा है और यहां की आधिकारिक मुद्रा है यूरो (EURO). यह वही करेंसी है जो जर्मनी, फ्रांस, इटली जैसे कई यूरोपीय देशों में भी चलती है.

  • 1 यूरो = कितने भारतीय रुपये
  • 16 जून 2025 के आंकड़ों के मुताबिक 1 यूरो = 99.51 रुपये 
  • इस हिसाब से अगर आप 1 भारतीय रुपया लेकर साइप्रस जाते हैं, तो वह होगा केवल 0.010 यूरो के आसपास. यानी 1 रुपया साइप्रस में 1 सेंट से भी कम की वैल्यू रखता है.
One euro value in indian ruppes (screenshot)

100 रुपये = साइप्रस में कितना

अगर आपके पास भारत में 100 रुपये हैं, तो साइप्रस में उसकी कीमत होगी लगभग 1. यूरो. वहां एक छोटी सी कॉफी या बिस्कुट का पैकेट भी इससे महंगा मिल सकता है.

महंगाई और खर्च का फर्क

साइप्रस एक विकसित देश है, इसलिए वहां का जीवन स्तर और खर्च भारत से काफी ऊंचा है. होटल, टैक्सी, रेस्टोरेंट सबकुछ महंगा है. इसीलिए जब पीएम मोदी या कोई भारतीय डेलीगेशन वहां जाता है, तो खर्च यूरो में ही होता है, और भारतीय रुपये की तुलना में उसका मूल्य कई गुना अधिक होता है.

भारतीय पर्यटकों के लिए खर्च का गणित

साइप्रस घूमने का प्लान है? तो जानिए वहां औसतन होटल, खाना, टैक्सी, लोकल ट्रांसपोर्ट और एंट्री टिकट्स का खर्च कितना होता है.

  • होटल का किराया: 60–100 यूरो प्रति रात
  • लोकल खाना: 8–12 यूरो प्रति व्यक्ति
  • टैक्सी किराया (5 किमी): 10–15 यूरो

Also Read: आज से बाइक टैक्सी सेवा बंद, कोर्ट के फैसले के बाद रैपिडो का बड़ा ऐलान

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola