Indian Railways: अलपुझा और बेंगलुरु जाने वाली ट्रेनों के मार्ग बदले, लेटेस्ट रूट यहां देखें

रांची और धनबाद से बेंगलुरु और अलपुझा जाने वाली ट्रेनों के मार्ग बदल दिये गये हैं. धनबाद-अलपुझा एक्सप्रेस और हटिया-सर एम विश्वेश्वरैया बेंगलुरु एक्सप्रेस समेत 3 ट्रेन कुछ दिन तक बदले रूट से चलेंगी. लेटेस्ट रूट यहां देखें.
Indian Railways|Trains Route Diverted|झारखंड से दक्षिण भारत की यात्रा करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर. अगर आप ट्रेन से बेंगलुरु और अलपुझा जा रहे हैं या जाने की योजना बना रहे हैं, तो तो यह खबर आपके काम की है. रांची या हटिया से बेंगलुरु और धनबाद से अलपुझा जाने वाली ट्रेनों के मार्ग बदल दिये गये हैं. ये ट्रेनें नये रूट से चलेंगी. अगर आप सीधे बेंगलुरु या अलपुझा जा रहे हैं, तो आपकी यात्रा पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन अगर आपको बीच में कहीं उतरना है, तो पहले जान लें कि यह ट्रेन उस रास्ते से जायेगी या नहीं. आपको जहां जाना है, उस स्टेशन पर ट्रेन रुकेगी या नहीं.
दक्षिण मध्य रेलवे में ट्रैफिक ब्लॉक
ट्रेन के रूट में बदलाव की जानकारी दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल की ओर से दी गयी है. रांची मंडल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी निशांत कुमार ने बताया कि धनबाद-अलपुझा एक्सप्रेस और हटिया-सर एम विश्वेश्वरैया बेंगलुरु एक्सप्रेस ट्रेनों समेत 3 के रूट में बदलाव किया गया है. उन्होंने बताया कि दक्षिण मध्य रेलवे में चल रहे विकास कार्यों के चलते ट्रैफिक ब्लॉक लिया जायेगा. यही वजह है कि रांची के हटिया और धनबाद स्टेशन से खुलने वाली इन ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है.
कौन सी ट्रेन किस मार्ग से चलेगी?
-
ट्रेन संख्या 13351 धनबाद-अलपुझा एक्सप्रेस, 23 मई 2023, 26 मई 2023 और 27 मई 2023 को अपने निर्धारित मार्ग निडदवोलु, एलूरु, विजयवाड़ा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग निडदवोलु, भीमवरम टाउन, गुड़ीवाड़ा, विजयवाड़ा होकर चलेगी. रूट में हुए इस बदलाव के कारण ताडेपल्लीगुडेम तथा एलूरु स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव नहीं होगा.
-
ट्रेन संख्या 12835 हटिया-सर एम विश्वेश्वरैया बेंगलुरु एक्सप्रेस 23 मई 2023 को अपने निर्धारित मार्ग निडदवोलु, एलूरु, विजयवाड़ा के स्थान पर बदले हुए मार्ग निडदवोलु, भीमवरम टाउन, गुडिवाड़ा, विजयवाड़ा होकर चलेगी.
-
इन दोनों ट्रेनों के अलावा ट्रेन संख्या 18637 हटिया-सर एम विश्वेश्वरैया बेंगलुरु एक्सप्रेस 27 मई 2023 को अपने निर्धारित मार्ग निडदवोलु, एलूरु, विजयवाड़ा की बजाय बदले मार्ग निडदवोलु, भीमवरम टाउन, गुडिवाड़ा, विजयवाड़ा होकर चलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




