ePaper

IRCTC/Indian Railways News: दुर्गा पूजा से पहले झारखंड के तीन स्टेशनों से शुरू होंगी 20 ट्रेनें, पूरी लिस्ट यहां देखें

Updated at : 05 Oct 2020 12:41 PM (IST)
विज्ञापन
IRCTC/Indian Railways News: दुर्गा पूजा से पहले झारखंड के तीन स्टेशनों से शुरू होंगी 20 ट्रेनें, पूरी लिस्ट यहां देखें

IRCTC/Indian Railways News: दुर्गा पूजा (Durga Puja), दशहरा (Dussehara), दिवाली (Diwali) और छठ (Chhath) जैसे त्योहारों (Festive Season) को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे (South Eastern Railway) ने रेलवे बोर्ड (Railway Board) को 41 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें (New Mail/Express Trains) चलाने का प्रस्ताव भेजा है. इन 41 ट्रेनों की सूची में झारखंड (Jharkhand) के तीन स्टेशनों से खुलने वाली कुल 20 ट्रेनें शामिल हैं.

विज्ञापन

कोलकाता (जे कुंदन): दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली और छठ जैसे त्योहारों को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने रेलवे बोर्ड को 41 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव भेजा है. इन 41 ट्रेनों की सूची में झारखंड के तीन स्टेशनों से खुलने वाली कुल 20 ट्रेनें शामिल हैं.

दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक मनोज कुमार ने एक अक्तूबर, 2020 को रेलवे बोर्ड को चिट्ठी भेज दी है. हालांकि, अभी तक इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने कोई फैसला नहीं लिया है. रेलवे ने रेलवे बोर्ड को त्योहारों को देखते हुए एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव से जुड़ी हर Latest News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

बताया जा रहा है कि इन ट्रेनों को चलाने से पहले रेलवे राज्य सरकार के अधिकारियों के संग बैठक करेगी. राज्य सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद ही अंतिम फैसला लिया जायेगा. दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से रेलवे बोर्ड को भेजी गयी ट्रेनों की सूची को तीन फेजों में बांटा गया है.

Also Read: IRCTC/Indian Railways: 15 अक्टूबर से झारखंड, बिहार और बंगाल के लिए शुरू होंगी 100 ट्रेनें

फेज-1 में 14 ट्रेनें, फेज-2 में 16 और फेज-3 में 11 ट्रेनें शामिल हैं. तीनों फेज मिलाकर कुल 41 ट्रेनों की सूची बोर्ड को भेजी है. फेज-1 में झारखंड के लिए नौ, फेज-2 में सात व फेज-3 में कुल चार ट्रेनें शामिल हैं.

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में कुल पांच स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं. इनमें हावड़ा से तीन, शालीमार व राउरकेला से एक-एक ट्रेनें हैं. यात्रियों को उम्मीद है कि पूजा के पहले रेलवे बोर्ड कम से कम फेज-1 में शामिल ट्रेनों को चलाने के लिए मंजूरी देगा.

Also Read: Weather Today: रांची में मूसलाधार बारिश, झारखंड में अगले दो सप्ताह तक कैसा रहेगा मौसम

तीन चरणों में ट्रेन चलाने का दिया गया है प्रस्ताव
फेज-1 में ट्रेनों की सूची
ट्रेन नंबरकहां से कहां तकट्रेन के चलने का दिन
18111/18112टाटा-यशवंतपुरगुरुवार
18103/18104टाटा-अमृतसर“सोम बुध”
18631/18632रांची-अजमेरगुरुवार
18047/18048हावड़ा-वास्को-डी-गामा“सोम मंगल गुरु शनि”
18637/18638हटिया-बेंगलुरु कैंटशनि
12835/12836हटिया-यशवंतपुरमंगल व रवि
12841/18242हावड़ा-मद्रासप्रतिदिन
18609/18610रांची-लोकमान्य तिलक टर्मिनलबुध
12889/12890टाटा-यशवंतपुरशुक्र
22851/22852सांतरागाछी-मेंगलुरु कैंटगुरु
12863/12864हावड़ा-यशवंतपुरप्रतिदिन
12839/12840हावड़ा-मद्रासप्रतिदिन
22846/22845हटिया-पुणे“सोम शुक्र”
12812/12811हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मि“शुक्र शनि”
फेज -2 में चलने वाली ट्रेनों की सूची
12870/12869हावड़ा-मुंबई सीएसटीशुक्र
22830/22829शालीमार-भुजशनि
22825/22826शालीमार-मद्रासमंगल
22894/22893हावड़ा-साईंनगर शिरडीगुरु
18626/18625हटिया-पूर्णिया कोर्टप्रतिदिन
22837/22838हटिया-एर्नाकुलमसोम
18622/18621हटिया-पटनाप्रतिदिन
12817/12818हटिया-आनंद विहार“बुध शुक्र व रवि”
18183/18184टाटा-दानापुरप्रतिदिन
12877/12878रांची-नयी दिल्ली“सोम मंगल व शुक्र”
12825/12826रांची-नयी दिल्लीसोम व गुरु
12871/12872हावड़ा-टिटलागढ़प्रतिदिन
18005/18006हावड़ा-जगदलपुरप्रतिदिन
12857/12858हावड़ा-दीघाप्रतिदिन
22857/22858सांतरागाछी-आनंद विहारसोम
18117/18118राउरकेला-जीएमपीआरशनि को छोड़
फेज-3 में चलने वाली ट्रेनों की सूची
18611/18612रांची-मड़ुआडीह“सोम मंगल शुक्र व शनि”
18603/18604रांची-भागलपुर“मंगल गुरु व शनि”
18605/18606रांची-जयनगर“मंगल गुरु व शनि”
22863/22864हावड़ा-यशवंतपुरसोम
18009/18010सांतरागाछी-अजमेरशुक्र
22853/22854शालीमार-विशाखापट्टनममंगल
22807/22808सांतरागाछी-मद्रासमंगल व शुक्र
12814/12813टाटा-हावड़ाप्रतिदिन
18616/18615हटिया-हावड़ाप्रतिदिन
12837/12838हावड़ा-पुरीप्रतिदिन
18107/18108राउरकेला-जगदलपुरप्रतिदिन

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन