भारत के विदेशी मुद्रा भंडार ने रचा इतिहास, पहली बार 709 बिलियन डॉलर के पहुंचा पार

Updated at : 31 Jan 2026 2:05 PM (IST)
विज्ञापन
India Forex Reserves

RBI

India Forex Reserves: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 709.413 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है. जानें सोने की बढ़ती कीमतों और RBI की रणनीति ने देश के खजाने को कैसे मालामाल कर दिया है.

विज्ञापन

India Forex Reserves: भारत के खजाने में इस वक्त रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोत्तरी हुई है. रिजर्व बैंक (RBI) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 23 जनवरी तक भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 709.413 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है. एक ही हफ्ते में इसमें करीब 8 बिलियन डॉलर का जबरदस्त हुआ है. आसान भाषा में समझें तो यह हमारे देश की वो बचत है, जो मुश्किल वक्त में काम आती है और हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूती देती है.

आखिर खजाना इतना बढ़ा कैसे?

इस बढ़ोत्तरी के पीछे दो बड़े कारण हैं. पहला, हमारे पास मौजूद विदेशी मुद्रा (जैसे डॉलर, यूरो) की वैल्यू बढ़ी है. दूसरा और सबसे महत्वपूर्ण कारण है सोना (Gold). पिछले कुछ समय में सोने की कीमतों में उछाल और आरबीआई की खरीदारी की वजह से हमारे गोल्ड रिजर्व की वैल्यू अब 123 बिलियन डॉलर के पार हो गई है.

क्या हमारे पास काफी पैसा है?

आरबीआई का मानना है कि भारत इस वक्त काफी सुरक्षित स्थिति में है. हमारा यह भंडार इतना बड़ा है कि अगर आज भारत बाहर से सामान मंगाना (इंपोर्ट) चाहे, तो बिना किसी टेंशन के अगले 11 महीनों से ज्यादा का खर्च आराम से निकाल सकता है. विदेशी बाजार में उथल-पुथल होने के बावजूद भारत की स्थिति काफी मजबूत बनी हुई है.

पिछले सालों में क्या रहा हाल?

अगर पिछले कुछ सालों पर नजर डालें, तो उतार-चढ़ाव साफ दिखता है:

  • 2022: इस साल भंडार में 71 बिलियन डॉलर की बड़ी गिरावट आई थी.
  • 2023: शानदार रिकवरी हुई और करीब 58 बिलियन डॉलर जुड़े.
  • 2024: रफ्तार थोड़ी धीमी रही और 20 बिलियन डॉलर की बढ़त हुई.
  • 2025: इस साल अब तक लगभग 56 बिलियन डॉलर का बड़ा इजाफा देखने को मिला है.

आरबीआई क्यों रखता है इतनी नजर?

आरबीआई इन पैसों का इस्तेमाल बाजार को बैलेंस करने के लिए करता है. जब भारतीय रुपया कमजोर होने लगता है, तो आरबीआई अपने भंडार से डॉलर बेचकर उसे संभालने की कोशिश करता है. सरल शब्दों में, यह खजाना भारतीय इकोनॉमी के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच की तरह काम करता है.

बिहार-झारखंड के टॉप एक्सपर्ट्स के साथ बजट-26 की हर परत का विश्लेषण

ये भी पढ़ें: SEBI का फैसला- पुराने फिजिकल शेयरों को डिजिटल करने के लिए मिलेगी 1 साल की छूट, हटाई गई LOC की शर्त

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola