ePaper

Income Tax: रिटर्न भरने से पहले जान लें तरीका, इन 9 तरह से बचा सकते हैं टैक्स, नौकरीपेशा को मिलेगी राहत

Updated at : 13 Feb 2024 2:41 PM (IST)
विज्ञापन
Income Tax: रिटर्न भरने से पहले जान लें तरीका, इन 9 तरह से बचा सकते हैं टैक्स, नौकरीपेशा को मिलेगी राहत

Income Tax: केंद्र सरकार के द्वारा कई ऐसी स्कीम चलायी जा रही है जिसमें निवेश करके आप आयकर की धारा 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये तक का टैक्स बचा सकते हैं. आइये जानते हैं कि कौन-कौन से स्कीम हैं.

विज्ञापन
undefined

Income Tax: आज के वक्त में नौकरीपेशा लोगों के लिए आयकर बचाना एक बड़ी चुनौती बन गयी है. अगर आप भी इस साल अपना टैक्स सेव करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए. अगर, आप सुनियोजित तरीके से टैक्स सेविंग का प्लान करेंगे तो ज्यादा पैसे बचा सकेंगे.

Also Read: EPFO से कब-कब निकाल सकते हैं पैसा, जानें क्या है नियम और शर्तें
undefined

केंद्र सरकार के द्वारा कई ऐसी स्कीम चलायी जा रही है जिसमें निवेश करके आप आयकर की धारा 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये तक का टैक्स बचा सकते हैं. आइये जानते हैं कि कौन-कौन से स्कीम हैं जिनमें निवेश करके आप रिटर्न के साथ आपना पैसा बचा सकते हैं.

undefined

फिक्स डिपॉजिट

अगर आप पांच सालों के लिए एफडी करते हैं तो आपको जमा राशि पर मिलने वाले ब्याज की रकम पर आयकर की धारा 80सी के तहत छूट मिलता है. वर्तमान में बैंकों के द्वारा सात से आठ प्रतिशत तक का ब्याज दिया जा रहा है.

undefined

पीपीएफ

पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) में निवेश करके भी आप अपना टैक्स बचा सकते हैं. ये एक लॉग टर्म निवेश है जिसमें 15 सालों का लॉक इन पीरियड होता है. हर तिमाही में इसके ब्याज दरों में बदलाव होता है. जमा राशि पर मिलने वाला ब्याज टैक्स फ्री होता है.

undefined

इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम

इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम (ELSS) में तीन सालों का लॉक इन पीरियड होता है. हालांकि, इसमें कैपिटल गेन टैक्स लगता है. एक वित्त वर्ष में एक लाख रुपये का रिडेम्पशन टैक्स फ्री और उसके बाद, दस प्रतिशत के दर से कर लगता है.

undefined

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट पर पांच सालों के लिए एक फिक्स ब्याज मिलता है. एक वित्त वर्ष में आप 1.5 लाख रुपये तक का टैक्स छूट क्लेम कर सकते हैं.

undefined

जीवन बीमा पॉलिसी

अगर आप लाइफ इंश्योरेंस लेते हैं तो प्रीमियम पर जीवन बीमा पॉलिसी से सालाना 1.5 लाख रुपये तक का टैक्स सेव कर सकते हैं.

undefined

नेशनल पेंशन सिस्टम

नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में आप सरकार के भरोसे के साथ निवेश कर सकते हैं. उसमें आप दो लाख तक का टैक्स बचा सकते हैं. साथ ही, 80CCD (1B) के तहत 50,000 रुपये का एडिशनल टैक्स बेनिफिट्स प्राप्तत कर सकते हैं.

undefined

EPFO

कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) में निवेश पर आप आयकर की धारा 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये का टैक्स छूट प्राप्त कर सकते हैं.

undefined

सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम

अगर आप वरिष्ठ नागरिक हैं तो आप सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में निवेश करके टैक्स का लाभ ले सकते हैं. ये पांच सालों के लिए निवेश करने की स्कीम है.

undefined

सुकन्या समृद्धि योजना

बच्चियों की समाजिक सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार के द्वारा कई योजनाएं चलायी जा रही है. इसमें सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) भी शामिल है. इस स्कीम में निवेश टैक्स फ्री है.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Madhuresh Narayan is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola