इस तरह से अगर कर रहे है खूब कमाई, तो नहीं लगेगा 1 रुपया भी टैक्स

ITR Filling
ITR Filling: इनकम टैक्स फाइलिंग का सीजन चल रहा है, ऐसे में आपको जानना जरूरी है कि आपके किस किस तरह के इनकम पर टैक्स नहीं होता है. इस आर्टिकल में जानिए वो तरीकें जिससे खूब कमाई भी कर लें तो टैक्स नहीं लगेगा.
ITR Filling: ITR यानी इनकम टैक्स भरने का सीजन चल रहा है. ऐसे में आप में से कई लोग अपना ITR भरने का सोच रहे होंगे. लेकिन ITR फाइल करने से पहले आपको ये जानना जरूरी है कि आपके कौन कौन से इनकम पर टैक्स नहीं लगता है.
आज हम आपको ऐसी कुछ इनकम के बारे में बताने वाले हैं, जिन पर इनकम टैक्स नहीं भरना होता है.
खेती
अगर आप खेती से खूब कमाई करते है या कम करते है, जो भी आपकी कमाई है उस पर टैक्स नहीं लगेगा. क्योंकि भारत में खेती से हुई कमाई पर कोई भी इनकम टैक्स नहीं भरना होता है. बता दें कि इनकम टैक्स कानून 1961 में खेती से हुई आमदनी को इनकम टैक्स के दायरे से बाहर रखा गया है.
सेविंग अकाउंट
सेविंग अकाउंट में ब्याज के जरिए कमाई होती है. अगर आपके सेविंग अकाउंट में ब्याज से 10,000 रुपये से कम की कमाई हो रही हैं, तो आपको कोई टैक्स नहीं देना होगा. लेकिन अगर आपके दो अकाउंट हैं और आप एक से 10,000 और दूसरे से 5000 रुपये की कमाई कर रहे हैं, तो आपकी 5000 रुपये की कमाई टैक्सेबल होगी.
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम से निवेश की गई मूल राशि पर कोई टैक्स नहीं देना होता है और ब्याज से हुई कमाई पर टैक्स देना होता है.
PF अकाउंट
PF अकाउंट में जमा राशि पर इनकम टैक्स कानून के Section 80C के तहत छूट मिलती है, लेकिन रकम बेसिक सैलरी के 12% से अधिक नहीं होनी चाहिए तब ही.
ग्रेच्युटी
सरकारी कर्मचारियों को ग्रेच्युटी पर किसी तरह का इनकम टैक्स नहीं भरना होता है. वैसे तो 20 लाख रुपये तक की ग्रेच्युटी की रकम पर किसी तरह का टैक्स नहीं लगता है और प्राइवेट कर्मचारियों के लिए यह सीमा 10 लाख रुपये है.
स्कॉलरशिप, अवॉर्ड
किसी भी स्टूडेंट को जब स्कॉलरशिप या फिर कोई अवॉर्ड मिलता है, तो भी इस पर कोई इनकम टैक्स नहीं लगता है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shailly Arya
मैं एक बिजनेस पत्रकार हूं और फिलहाल प्रभात खबर में काम कर रही हूं. इससे पहले मैंने इकोनॉमिक टाइम्स, दैनिक भास्कर और ABP न्यूज़ जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है. मुझे कुल मिलाकर 1.5 साल से ज्यादा का अनुभव है. फाइनेंसियल लिटरेसी के बारे में हर किसी को पता होना चाहिए. शेयर बाज़ार हो या म्यूचुअल फंड, मेरा मकसद है कि हर आम इंसान को समझ में आए कि उसका पैसा कैसे काम करता है और कैसे बढ़ता है. मैं मानती हूं जानकारी तभी काम की होती है जब वो समझ में आए. इसलिए मैं लाती हूं बिज़नेस की बड़ी ख़बरें, आसान शब्दों में और आपके लिए. आइए, बिजनेस की दुनिया को थोड़ा और आसान बनाएं साथ मिलकर.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




