ePaper

IT का पैकेजिंग कंपनी यूफ्लेक्स के 64 ठिकानों पर छापा, हवाला और क्रिप्टो के जरिए चीन भेज रही थी पैसा

Updated at : 21 Feb 2023 11:25 AM (IST)
विज्ञापन
IT का पैकेजिंग कंपनी यूफ्लेक्स के 64 ठिकानों पर छापा, हवाला और क्रिप्टो के जरिए चीन भेज रही थी पैसा

पैकेजिंग कंपनी यूफ्लेक्स पर आरोप है कि वह हवाला और क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से पैसा चीन भेज रही थी. इसके अलावा, आयकर विभाग को कंपनी में लेनदेन में बड़ी गड़बड़ी की भी सूचना मिली है. आयकर अधिकारियों की कार्रवाई शुरू होते ही यूफ्लेक्स के कर्मचारियों की कंपनी में प्रवेश बंद कर दिया गया है.

विज्ञापन

नई दिल्ली : आयकर विभाग की ओर से यूफ्लेक्स लिमिटेड के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. विभाग की ओर से देश में कंपनी के 64 स्थानों पर तलाशी की जा रही है. कंपनी के जिन स्थानों पर छापेमारी की जा रही है, उनमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, तमिलनाडु, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तलाशी अभियान जारी है.

पैकेजिंग कंपनी यूफ्लेक्स पर आरोप है कि वह हवाला और क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से पैसा चीन भेज रही थी. इसके अलावा, आयकर विभाग को कंपनी में लेनदेन में बड़ी गड़बड़ी की भी सूचना मिली है. आयकर अधिकारियों की कार्रवाई शुरू होते ही यूफ्लेक्स के कर्मचारियों की कंपनी में प्रवेश बंद कर दिया गया है.

मीडिया की खबरों से मिल रही जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की छापेमारी 15 शहरों के करीब 64 ठिकानों पर की जा रही है. यह कार्रवाई कंपनी और कंपनी के निदेशकों के खिलाफ हो रही है. यूफ्लेक्स लिमिटेड कंपनी का पूरे देश में बड़े स्तर पर कंटेनर और पैकेजिंग क्षेत्र में बड़ा कारोबार है. कंपनी के राजधानी दिल्ली, नोएडा, मुंबई, जम्मू, चेन्नई, देहरादून, कोलकाता, हिमाचल, हरियाणा के फरीदाबाद आदि स्थानों पर आयकर विभाग के अधिकारी तलाशी अभियान रहे हैं.

Also Read: IT Raid In Bihar: भागलपुर में इनकम टैक्स का छापा, जोधानी मिल में चल रही आयकर विभाग की छापेमारी

सूत्रों के हवाले से मीडिया में आ रही खबर के अनुसार, देश भर में यूफ्लेक्स ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे नोएडा के सेक्टर-4 स्थित यूफ्लेक्स के कार्यालय में छापेमारी शुरू की गई. इस दौरान पांच टीमें नोएडा में तलाशी कर रही है. सूत्रों ने बताया कि कंपनी एकाउंट विभाग के लोगों को बाहर जाने की अनुमति नहीं है. उनके मोबाइल और लैपटॉप से इंफोर्मेशन और लेनदेन को लेकर दस्तावेजों की जानकारी एकत्र की जा रही है.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola