IITian से संन्यासी तक का सफर, लेकिन कितनी थी ‘IIT बाबा’ की सैलरी?
IITian Baba: आईआईटी बॉम्बे से ग्रेजुएशन करने के बाद, अभय सिंह ने डिजाइन में मास्टर्स (एम.डेस) की डिग्री प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने फोटोग्राफी में भी रुचि ली और कुछ समय तक इस क्षेत्र में काम किया.
IITian Bbab जिनका असली नाम अभय सिंह है और जो कभी आईआईटी बॉम्बे से अध्ययन कर चुके हैं, हाल ही में महाकुंभ मेले से सुर्खियों में आए. वायरल वीडियो में बाबा ने बताया कि वे एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के छात्र थे और शांति की खोज में सब कुछ त्याग दिया. जयपुर पुलिस ने कल 3 मार्च को ही में उन्हें हिरासत में ले लिया था. पुलिस के अनुसार, बाबा ने सोशल मीडिया पर आत्मघाती कदम उठाने की धमकी दी थी, जिसके बाद शिप्रा पथ थाना पुलिस ने उनकी लोकेशन ट्रेस कर रिद्धि-सिद्धि इलाके के एक होटल से उन्हें पकड़ा. तलाशी के दौरान उनके पास से गांजा और अन्य नशीले पदार्थ बरामद हुए. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की संभावना जताई थी, हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया. आइए जानते है कि पढ़ाई के बाद आईआईटी बाबा अभय सिंह कितना कमाते थे और कैसा था उनका लाइफ स्टाइल.
IIT Bombay से इंजीनियरिंग
हरियाणा के झज्जर जिले में जन्मे अभय सिंह ने अपनी शुरुआती शिक्षा अपने गृह राज्य में पूरी की. बारहवीं के बाद, उन्होंने आईआईटी जेईई परीक्षा के बारे में सुना और दिल्ली में कोचिंग जॉइन की. उनकी कड़ी मेहनत रंग लाई, और 2008 में उन्होंने जेईई परीक्षा में 731वीं ऑल इंडिया रैंक (AIR) हासिल की. इसके बाद, उन्हें प्रतिष्ठित आईआईटी बॉम्बे में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग (2008-2012) कोर्स में दाखिला मिला.

36 लाख का पैकेज
आईआईटी बॉम्बे से ग्रेजुएशन करने के बाद, अभय सिंह ने डिजाइन में मास्टर्स (एम.डेस) की डिग्री प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने फोटोग्राफी में भी रुचि ली और कुछ समय तक इस क्षेत्र में काम किया. उनकी प्रतिभा और स्किल्स के चलते उन्हें कनाडा में नौकरी का अवसर मिला. वहां उन्होंने तीन साल तक काम किया और उनका वार्षिक पैकेज 36 लाख रुपये था, जो एक सफल करियर का संकेत था.
साधु बनने की यात्रा
अभय सिंह का करियर शानदार रहा, लेकिन उन्होंने कॉरपोरेट जीवन को छोड़ आध्यात्मिक मार्ग अपना लिया. वे आईआईटी बाबा के नाम से पहचाने जाने लगे और सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहे. हालांकि, हाल ही में उनकी गिरफ्तारी और विवादों ने उन्हें फिर से सुर्खियों में ला दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए