ePaper

IFSC Code Change News : इन बैंकों के ग्राहकों को 31 मार्च से पहले करना होगा जरूरी बदलाव, अन्यथा नहीं होगा कोई ट्रांजेक्शन

Updated at : 09 Mar 2021 12:50 PM (IST)
विज्ञापन
IFSC Code Change News : इन बैंकों के ग्राहकों को 31 मार्च से पहले करना होगा जरूरी बदलाव, अन्यथा नहीं होगा कोई ट्रांजेक्शन

IFSC Code Change News : सरकार ने कुछ समय पहले कॉर्पोरेशन बैंक और आंध्रा बैंक का यूनियन बैंक में विलय कर दिया था. विलय के बाद इन बैंकों के कामकाज में काफी बदलाव हुआ है जो एक अप्रैल से लागू हो जायेंगे. ऐसे में यह जरूरी है कि जिनका भी एकाउंट इन बैंकों में है वे आवश्यक जरूरी बदलाव करवा लें.

विज्ञापन
  • 31 मार्च तक बदलना होगा आईएफएससी कोड

  • एक अप्रैल से बदल जायेंगे नियम

  • कॉर्पोरेशन बैंक और आंध्रा बैंक का यूनियन बैंक में हो चुका है विलय

IFSC Code News : सरकार ने कुछ समय पहले कई बैंकों का विलय कर दिया था, जिसके कारण उन बैंकों का आईएफसी कोड बदल गया है. जिन लोगों का पैसा आंध्रा बैंक (Andhra Bank) और कॉरपोरेशन बैंक में है उन्हें 31 मार्च तक ये जरूरी काम करने होंगे अन्यथा उन्हें बैंकिंग में परेशानी हो सकती है.

सरकार ने कुछ समय पहले कॉर्पोरेशन बैंक और आंध्रा बैंक का यूनियन बैंक में विलय कर दिया था. विलय के बाद इन बैंकों के कामकाज में काफी बदलाव हुआ है जो एक अप्रैल से लागू हो जायेंगे. ऐसे में यह जरूरी है कि जिनका भी एकाउंट इन बैंकों में है वे आवश्यक जरूरी बदलाव करवा लें.

IFSC Code में करना होगा बदलाव

आंध्रा बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक के ग्राहकों को 31 मार्च से पहले अपना आईएफएससी कोड बदलना होगा क्योंकि 1 अप्रैल से पुराना आईएफएससी कोड काम नहीं करेगा. गौरतलब है कि आंध्रा बैंक का IFSC कोड UBIN08 से शुरू होगा और कॉरपोरेशन बैंक का IFSC कोड UBIN09 से शुरू होगा. इसके अलावा आपको नया चेकबुक भी लेना जो अब यूनियन बैंक के नाम से जारी होगा. जब भी किसी बैंक का दूसरे बैंक में विलय होता है तो उसका आईएफएसी कोड बदल जाता है.

ऐसे बदलें IFSC Code

ग्राहक यह ध्यान दें कि वे 31 मार्च से पहले अपना IFSC Code बदल दें. इसके लिए उन्हें बैंक की वेबसाइट पर जाना होगा. तो सबसे पहले आप यूनियन बैंक के आफिशियल वेबसाइट www.unionbankofindia.co.in पर जायें. वहां पर आप amaigamation Centre पर क्लिक करेंगे तो आपका अपडेट आईएफएससी कोड दिख जाएगा. ऐसा करके आप होने वाली परेशानी से बच सकते हैं.

Also Read: Parliament LIVE : पेट्रोल की बढ़ती कीमत के कारण राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित
पंजाब नेशनल बैंक का IFSC Code भी बदल जायेगा

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) भी अपना IFSC Code बदल रहा है जिसके कारण इसके ग्राहकों को भी अपना कोड बदलना होगा. अगर ग्राहक अपना कोड अपडेट नहीं करते हैं तो उन्हें ट्रांजेक्शन में परेशानी होगी. कॉर्पोरेशन बैंक और आंध्रा बैंक का आईएफएससी कोड बदलने तथा Latest News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola