अगर फेल हुई तेल उत्पादक देशों की बैठक तो इतने डॉलर तक सस्ता तक होगा तेल, जानिए क्या है पेट्रोल डीजल का भाव

Updated:
विज्ञापन
अगर फेल हुई तेल उत्पादक देशों की बैठक तो इतने डॉलर तक सस्ता तक होगा तेल, जानिए क्या है पेट्रोल डीजल का भाव

प्रमुख तेल उत्पादकों को बीच जो बैठक होना वाली वो टल सकती है, अगर यह बैठक असफल रहा तो इतने डॉलर तक सस्ता होगा कच्चे तेल का भाव

विज्ञापन

कोरोना के कारण कच्चे तेल की मांग घट गयी है साथ ही साथ उसे भंडारण में भी रखने के लिए जगह नहीं है, और इसे लेकर OPEC और गैर सदस्ययों देशों के बीच एक समझौता होने वाला था जो खत्म हो चुका है. इस बीच खबर आ रही है कि प्रमुख तेल उत्पादकों को बीच जो बैठक होना वाली वो टल सकती है.

ये जानकारी ओपेक से जुड़े एक सूत्र ने दी है. सूत्र ने कहा, ‘ऐसा लगता है कि यह बैठक अब एक सप्ताह बाद होगी. आपको बता दें कि इस बैठक में ओपेक देशों के आलावा रुस और अन्य उत्पादक देशों के भी भाग लेने की संभावनाएं थी. लेकिन ओपेक जुड़े सूत्र इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि ऐसा लगता है इसकी बैठक अब एक सप्ताह बाद होगी.

सऊदी अरब और रूस के बीच उत्पादन की सहमति नहीं बन पायी और दूसरी तरफ कोरोना का बढ़ता हुआ प्रभाव के कारण कच्चे तेल की कीमत 24 डॉलर प्रति बैरल के आस पास गए हैं. जबकजी दूसरी रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर यह बैठक असफल रही तो कच्चे तेल का भाव 10 डॉलर प्रति बैरल तक गिर सकता है.

आप इस बात की अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि प्रस्तावित बैठक के ख़बर से ही कच्चे तेल का भाव 12 डॉलर तक चढ़ गया. 31 मार्च को कच्चे तेल का भाव 22.74 डॉलर प्रति बैरल था जो कारोबार समाप्त होने पर 3 अप्रैल को 34.11 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. लेकिन अगर पेट्रोल डीजल के कीमतों पर नजर डाले तो पिछले 20 दिनों से कच्चे तेल की भाव में कोई परिवर्तन नहीं आया है.

आईए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में तेल के क्या भाव हैं

देश पेट्रोल डीजल

दिल्ली 69.59 रुपये 62.29 रुपये

मुंबई 75.30 रुपये 65.21 रुपये

कोलकाता 73.30 रुपये 65.62 रुपये

चेन्नई 72.28 रुपये 65.71 रुपये

नोएडा 72.03 रुपये 62.96 रुपये

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola