ePaper

SIP से पैसे कैसे कमाएं? देखिए CA Aloke Poddar का एक्सक्लूसिव VIDEO इंटरव्यू

Updated at : 02 Oct 2024 12:31 PM (IST)
विज्ञापन
SIP से पैसे कैसे कमाएं? देखिए CA Aloke Poddar का एक्सक्लूसिव VIDEO इंटरव्यू
प्रभात खबर डिजिटल के संपादक जनार्दन पांडेय के साथ प्रभात खबर के सीएफओ एवं प्रसिद्ध सीए आलोक पोद्दार.

SIP: सवाल यह पैदा होता है कि हजारों रुपये की बचत तो कोई भी कर सकता है, लेकिन हर महीने महज 20 से 25 हजार रुपये कमाने वाला आदमी लाखों और करोड़ों रुपये की बचत करने की कैसे सोच सकता है? इसका भी जवाब है. देखिए प्रभात खबर के सीएफओ और प्रसिद्ध सीए श्री आलोक पोद्दार का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू...

विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल का एक्सक्ल्यूसिव वीडियो इंटरव्यू

SIP: पैसा हर आदमी की जरूरत है. इसके बिना किसी का एक दिन जीवन जीना मुश्किल है. लेकिन, पैसा आएगा कहां से? क्या पैसा पेड़ में फरता है? नहीं. पैसा पेड़ में नहीं फरता, बल्कि इसके लिए नौकरी या कोई कारोबार करना पड़ता है. इसके लिए देश में करोड़ों लोग मजदूरी भी करते हैं, ताकि पैसा कमाकर अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें. अब क्या परिवार का भरण-पोषण भर धन अर्जित करना ही पैसा कमाना है? इस सवाल का एक ही जवाब है और वह है नहीं. परिवार का पालन करने के लिए धन अर्जित करना पैसा कमाना नहीं है. आज के जमाने में पैसा कमाने का अर्थ बचत से है. आप अपने काम से कितना पैसा कमाते हैं, जिससे परिवार और खुद पर खर्च करने के बाद कुछ रकम बचत कर पाते हैं. यह बचत हजारों में हो सकती है या फिर लाखों और करोड़ों में भी.

इसे भी पढ़ें: Gold Price: दुर्गापूजा से पहले सोना लगातार दूसरे दिन सस्ता, चांदी के भाव में नहीं हुआ बदलाव

अब सवाल यह पैदा होता है कि हजारों रुपये की बचत तो कोई भी कर सकता है, लेकिन हर महीने महज 20 से 25 हजार रुपये कमाने वाला आदमी लाखों और करोड़ों रुपये की बचत करने की कैसे सोच सकता है? इसका भी जवाब है. वह यह है कि अगर आप अपनी छोटी से कमाई से लाखों-करोड़ों की बचत करनी है, तो आपको एसआईपी का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा. यह वही एसआईपी है, जिसे सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान भी कहा जाता है. अब इस एसआईपी के जरिए लाखों-करोड़ों रुपये की कमाई कैसे होगी? तो देखिए प्रभात खबर के सीएफओ श्री आलोक पोद्दार का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू…

इसे भी पढ़ें: Credit Card: क्रेडिट कार्ड के चक्कर में बर्बाद हो रहे लोग, लोन लेकर भर रहे बिल

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola