Gold Price: दुर्गापूजा से पहले सोना लगातार दूसरे दिन सस्ता, चांदी के भाव में नहीं हुआ बदलाव

Published by :KumarVishwat Sen
Published at :02 Oct 2024 9:14 AM (IST)
विज्ञापन
Gold Price: दुर्गापूजा से पहले सोना लगातार दूसरे दिन सस्ता, चांदी के भाव में नहीं हुआ बदलाव

सर्राफा बाजार में सोना सस्ता

Gold Price: आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के एवीपी-जिंस एवं मुद्रा मनीष शर्मा के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल की ओर से कम आक्रामक नीतिगत ढील के पक्ष में झुकाव के कारण सोने की कीमतें चार दिन के निचले स्तर पर आ गईं. इससे अमेरिकी डॉलर में उल्लेखनीय उछाल आया.

विज्ञापन

Gold Price: मां दुर्गा की आराधना के लिए नवरात्र शुरू होने से पहले देश के सर्राफा बाजारों में सोना लगातार दूसरे दिन सस्ता हो गया. वहीं, चांदी के भाव में किसी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है. ऑल इंडिया बुलियन एसोसिएशन (एआईबीए) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने में 10 दिन से चली आ रही तेजी थम गई और यह 200 रुपये की गिरावट के साथ 78,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. सोमवार को सोना 78,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था. हालांकि, स्थानीय बाजारों में चांदी 92,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्तित रही. इसके अलावा, 99.5% शुद्धता वाला सोना 200 रुपये गिरकर 77,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. सोमवार को पिछले बंद भाव में यह 77,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी भी 441 रुपये यानी 0.49% चढ़कर 91,160 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. एशियाई कारोबारी घंटों में कॉमेक्स सोना 0.34% बढ़कर 2,668.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था.

चार दिन के निचले स्तर पर पहुंचा सोना

आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के एवीपी-जिंस एवं मुद्रा मनीष शर्मा के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल की ओर से कम आक्रामक नीतिगत ढील के पक्ष में झुकाव के कारण सोने की कीमतें चार दिन के निचले स्तर पर आ गईं, जिससे अमेरिकी डॉलर में उल्लेखनीय उछाल आया. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी भी 0.48% बढ़कर 31.61 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई.

वायदा बाजार में मजबूत हुआ सोना

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों की ओर से ताजा सौदों की लिवाली किए जाने से वायदा कारोबार में सोने की कीमत 107 रुपये की तेजी के साथ 75,718 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर महीने की डिलीवरी वाले अनुबंध का भाव 107 रुपये यानी 0.14% की तेजी के साथ 75,718 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसमें 423 लॉट का कारोबार हुआ. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.34% की गिरावट के साथ 2,643 डॉलर प्रति औंस रह गया.

चांदी की वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों की ओर से अपने सौदों का आकार बढ़ाने से मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 519 रुपये की तेजी के साथ 91,238 रुपये प्रति किग्रा हो गई. एमसीएक्स में चांदी के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 519 रुपये यानी 0.57% की तेजी के साथ 91,238 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. इसमें 1,328 लॉट का कारोबार हुआ. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.70 प्रतिशत की तेजी के साथ 31.37 डॉलर प्रति औंस हो गई.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola