E-Bike सेगमेंट में राज करने के लिए ZERO का सहारा लेगी HERO Motocorp

Updated:
विज्ञापन

Hero Motocorp E-Bike Plans: दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प संयुक्त रूप से इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल विकसित करने के लिए अमेरिकी वाहन कंपनी जीरो मोटरसाइकिल्स में छह करोड़ डॉलर का निवेश करेगी.

विज्ञापन

Hero Motocorp E-Bike Plans: दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प संयुक्त रूप से इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल विकसित करने के लिए अमेरिकी वाहन कंपनी जीरो मोटरसाइकिल्स में छह करोड़ डॉलर (करीब 490 करोड़ रुपये) का निवेश करेगी. कंपनी की ओर से यह जानकारी दी गई है.

विज्ञापन

देश की सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी ने कहा कि वह कैलिफोर्निया स्थित अग्रणी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और पावरट्रेन विनिर्माता के साथ एक सहयोग समझौते को अंतिम रूप दे रही है.

कंपनी के निदेशक मंडल ने जीरो मोटरसाइकिल्स में छह करोड़ डॉलर तक के निवेश को मंजूरी दी है. जीरो मोटरसाइकिल्स, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और पावरट्रेन खंड में अग्रणी वैश्विक कंपनी है. 2021 में इसकी एकीकृत आय 6.07 करोड़ डॉलर रही थी. (इनुपट : भाषा)

Also Read: Hero Xtreme vs Bajaj Pulsar: 160cc सेगमेंट में कौन है बेहतर? यहां देखें पूरी कम्पैरिजन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola