Guru Nanak Jayanti stock market holiday 2025: Guru Nanak Jayanti पर आज stock market में पसरा सन्नाटा!
Published by : Soumya Shahdeo Updated At : 05 Nov 2025 10:43 AM
आज गुरु नानक जयंती पर शेयर बाजार बंद है.
Guru Nanak Jayanti stock market holiday 2025: आज गुरु नानक जयंती के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार बंद है, जिससे निवेशकों को एक दिन का ब्रेक मिल गया है. BSE और NSE दोनों में आज कोई ट्रेडिंग नहीं होने वाली है. मंगलवार को बाजार में गिरावट के बाद अब सबकी नजरें कल यानी 6 नवंबर पर टिकी हैं, जब ट्रेडिंग दोबारा शुरू होगी. विशेषज्ञों का कहना है कि विदेशी निवेशकों की बिकवाली और ग्लोबल संकेतों का असर बाजार की चाल पर बना रहने वाला है. इस बीच, त्योहार के मौके पर निवेशकों को थोड़ा सुकून भरा विराम जरूर मिला है.
Guru Nanak Jayanti stock market holiday 2025: आज यानी बुधवार, 5 नवंबर 2025 को भारतीय शेयर बाजार में कोई ट्रेडिंग नहीं होने वाली है. गुरु नानक जयंती के मौके पर BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) और NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) दोनों ही आज बंद रहने वाले है. इसका मतलब है कि आज कोई शेयर, डेरिवेटिव, करेंसी या गोल्ड रिसीट की खरीद-बिक्री नहीं होने वाली है.
कब खुलेगा बाजार दोबारा?
आज के छुट्टी के बाद अब शेयर बाजार कल यानी गुरुवार, 6 नवंबर से ट्रेडिंग सामान्य रूप से शुरू होने वाली है. इस हफ्ते बाजार सिर्फ चार दिनों के लिए खुले रहने वाले है. ऐसा इसलिए है क्योंकि बुधवार की छुट्टी बीच में पड़ गई है.
मंगलवार का सेशन कमजोर क्यों रहा?
गुरुवार की छुट्टी से पहले मंगलवार को बाजार में गिरावट देखने को मिली थी. सेंसेक्स में 500 अंकों से ज्यादा गिरावट देखने को मिली थी. साथ ही, निफ्टी करीब 170 अंक नीचे गिरकर बंद हुआ. विदेशी निवेशकों (FIIs) की लगातार बिकवाली और ग्लोबल आर्थिक संकेतों को लेकर सावधानी के कारण निवेशक ने अब सतर्क रहने लगे है.
गुरु नानक जयंती का क्या महत्व है?
गुरु नानक देव जी, सिख धर्म के पहले गुरु और संस्थापक माने जाते हैं. यह दिन पूरे देश और दुनिया में गुरुपरब या प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है. श्रद्धालु इस दिन नगर कीर्तन, अखंड पाठ और लंगर सेवा करते हैं.
आगे बाजार में क्या रहेगा फोकस?
इस साल अब सिर्फ एक मार्केट हॉलिडे 25 दिसंबर यानि क्रिसमस के दिन बाकी है. बाजार खुलने के बाद निवेशकों की नजर कमाई के नतीजों, विदेशी फंड फ्लो और तेल-गोल्ड की कीमतों पर रहने वाली है. हाल के दिनों में विदेशी निवेशकों की बिकवाली और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उतार-चढ़ाव से घरेलू निवेशकों की रणनीति पर असर पड़ सकता है.
ALSO READ: Vodafone Idea में 6 अरब डॉलर की डील की गूंज! शेयरों में उछाल, क्या TGH संभालेगा कंपनी की कमान?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Soumya Shahdeo
सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










