GST दरों में और होगी कटौती! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
GST: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी दरों में कटौती करने का संकेत दिया है. अगर जीएसटी दरों और स्लैब को सरल बनाया जाता है, तो इससे उद्योगों और आम जनता दोनों को राहत मिलेगी. सरकार इस बदलाव को जल्द लागू कर सकती है, जिससे भारतीय बाजार को मजबूती मिलेगी.
GST Rate Cut: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संकेत दिया है कि जीएसटी दरों और स्लैब में कटौती का काम लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है. उन्होंने कहा कि राजस्व तटस्थ दर (RNR), जो 2017 में 15.8% थी, 2023 में घटकर 11.4% हो गई है और इसे और कम किया जाएगा.
GST दरों में जल्द होगी कटौती
- वित्त मंत्री ने कहा कि जीएसटी दरों और स्लैब को सरल बनाने का काम अंतिम चरण में है.
- सरकार GST कलेक्शन को स्थिर रखते हुए करदाताओं को राहत देने पर विचार कर रही है.
- सितंबर 2021 में बनाए गए मंत्रियों के समूह (GoM) ने स्लैब सुधार पर रिपोर्ट तैयार की थी.
- निर्मला सीतारमण ने कहा कि अगली जीएसटी काउंसिल बैठक में अंतिम फैसला लिया जा सकता है.
GST दरों में कटौती से किसे मिलेगा फायदा?
- उद्योगों और व्यापारियों को कर सरलीकरण से राहत मिलेगी.
- उपभोक्ताओं को कम टैक्स के कारण सस्ती सेवाएं और उत्पाद मिल सकते हैं.
- स्टार्टअप्स और MSMEs को टैक्स बोझ में कमी से फायदा होगा.
GST में संभावित बदलाव
- स्लैब की संख्या हो सकती है कम, जो फिलहाल 5%, 12%, 18%, और 28% है.
- आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी दरों में कटौती संभव
- छोटे व्यापारियों को राहत देने के लिए सीमा बढ़ाने पर विचार
इसे भी पढ़ें: 2014 के बाद भारत में क्या हुआ? क्या कभी चीन से आगे था भारत? पेश है हरिवंश के साथ एक्सक्लूविस इंटरव्यू की दूसरी कड़ी
शेयर बाजार और अर्थव्यवस्था पर असर
सीतारमण ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव सामान्य है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार बैंकों में खुदरा निवेश बढ़ाने और आर्थिक स्थिरता बनाए रखने पर काम कर रही है.
इसे भी पढ़ें: कहां छुपा है भारत की समृद्धि का राज? जानना है तो पढ़ें और देखें राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




