ePaper

Aadhaar card: कहीं आप कैफे में डाउनलोड तो नहीं कर रहे आधार की कॉपी, सरकार ने किया अलर्ट, पढ़ें पूरी खबर

Updated at : 29 May 2022 1:02 PM (IST)
विज्ञापन
Aadhaar card: कहीं आप कैफे में डाउनलोड तो नहीं कर रहे आधार की कॉपी, सरकार ने किया अलर्ट, पढ़ें पूरी खबर

Aadhaar Card news Update: आधार कार्ड के जरिए धोखाधड़ी की कई खबरें आ रही हैं. ऑनलाइन फ्रॉड किया जा रहा है. जालसाजी से बचने के लिए केन्द्र और यूआईडीएआई ने अलर्ट जारी कर कहा है कि आधार कार्ड को लेकर विशेष सावधानी बरतें. यहां तक की इसकी कॉपी देने से भी बचें.

विज्ञापन

Aadhaar Card news Update: आधार कार्ड (Aadhaar Card) एक बेहद जरूरी दस्तावेज है. ऐसे में यह जरूरी है कि आपका आधार किसी दूसरे के हाथ में न पड़ जाए. दरअसल हाल ही केन्द्र और आधार जारी करने वाली संस्था UIDAI ने देश के लोगों को अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि, आधार (Aadhaar Card News) को लेकर बेहद सावधानी बरतें. यह अलर्ट खास कर उन लोगों लिए है जो अपने आधार को बेधड़क शेयर कर देते हैं या फिर उसकी कॉपी कहीं देने से नहीं हिचकते.

ऑनलाइन धोखाधड़ी का हो रहे शिकार: गौरतलब है कि, आधार कार्ड के जरिए धोखाधड़ी की कई खबरें आ रही हैं. आधार कार्ड धारक कई तरह की ऑनलाइन फ्रॉड (Online Fraud) का शिकार हो रहे हैं. ऐसे में इस जालसाजी से बचने के लिए केन्द्र और यूआईडीएआई ने अलर्ट जारी कर कहा है कि आधार कार्ड को लेकर विशेष सावधानी बरतें. यहां तक की इसकी कॉपी देने से भी बचें.

कैफे से न करें आधार कार्ड डाउनलोड: आधार नंबर को किसी गलत हाथ में पड़ने से बचाने के लिए सरकार ने अलर्ट करते हुए कहा है कि, अपने आधार की कॉपी को किसी सार्वजनिक कंप्यूटर या साइबर कैफे से डाउनलोड न करें. अगर मजबूरी में करना पड़ रहा है तो डाउनलोड होने के बाद हिस्ट्री को परमानेंट डिलीट जरूर कर दें. ताकी कोई इसका गलत इस्तेमाल न कर सके.

मास्क्ड आधार कार्ड का करें इस्तेमाल: UIDAI का कहना है कि किसी को भी आधार की पूरी कॉपी देने से अच्छा है मास्क्ड आधार (Masked Aadhaar Card) देना. मास्क्ड आधार कार्ड में आधार कार्ड के अंतिम 4 अंक ही दिखाई देते हैं. बाकी के अंक ‘XXXX-XXXX’ की सूरत में दिखाई देते हैं. इस तरह आधार कार्ड धारक का आधार कार्ड नंबर अजनबियों के लिए गायब हो जाता है, जो आधार का दुरुपयोग होने से रोकता है.

ऐसे डाउनलोड करें मास्क्ड आधार कार्ड: आधार कार्ड होल्डर अपने मास्क्ड आधार कार्ड को बड़ी आसानी से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए आधिकारिक UIDAI की वेबसाइट पर लॉग इन कर मास्क्ड आधार ऑप्शन पर क्लिक कर दें. इसके बाद मांगी गई जरूरी जानकारियां भर दें. ओटीपी भरने के बाद आपके पास मास्क्ड आधार कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएगा.

Also Read: Vande Bharat Trains: पटरियों पर जल्द दौड़ेगी सेमी-हाई स्पीड यह ट्रेन, जानिए क्या है रेलवे का बड़ा प्लान

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola