Gold Silver Price: सोना चांदी के भाव 20 जून 2025, जानिए झारखंड, बिहार से लेकर UP तक के रेट

Gold Silver Price Today
Gold Silver Price: सोना चांदी के रेट में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. रांची की बात करें तो यहां सोने के कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है. कल 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 93,800 रुपये था, आज इसकी कीमत 94,450 रुपये है. कल 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 98,490 रुपये था, आज इसकी कीमत 99,170 रुपये है.
Gold Silver Price: अगर आप सोना चांदी खरीदने का सोच रहे है तो रुकिए जरा पहले अपने शहर का रेट तो जान लिजिए.
झारखंड में सोना चांदी की कीमत
| शहर | 22 कैरेट सोने का रेट | 24 कैरेट सोने का रेट | चांदी |
| रांची | 94,450 रुपये | 99,170 रुपये | 1,22,000 रुपये |
| बोकारो | 95,000 रुपये | 1,00,000 रुपये | 1,07,000 रुपये |
| जमशेदपुर | 92,650 रुपये | 101,150 रुपये | 1,07000 रुपये |
| देवघर | 91,144 रुपये | 99,430 रुपये | 107,730 रुपये |
बिहार में सोना चांदी की कीमत
बिहार की राजधानी पटना के ज्वेलरी बाजार में 24 कैरेट सोना 99,500 रूपये से बढ़कर 99,700 रूपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. जीएसटी जोड़ने पर इसकी कीमत 102,691 रूपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. जबकि बिना जीएसटी जोड़े 22 कैरेट सोने का रेट 92,700 रूपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 75,800 रूपये प्रति 10 ग्राम है.
UP में सोना चांदी की कीमत
यूपी के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, आगरा समेत कई शहरों के सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹98330 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. जबकि 22 कैरेट सोना आज ₹93,650 है और चांदी की कीमत ₹ 1,22,000 प्रति किलोग्राम है.
सोना चांदी में बदलाव का कारण
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आग्रह को दरकिनार करते हुए और इकनॉमी की स्थिति को देखते हुए ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया. जिसका असर गोल्ड सिल्वर के प्राइस में देखने को मिल रहा है.
Also Read: अब नहीं है FD पहली पसंद, ज्यादा रिटर्न के लिए निवेशक उठा रहे रिस्क
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shailly Arya
मैं एक बिजनेस पत्रकार हूं और फिलहाल प्रभात खबर में काम कर रही हूं. इससे पहले मैंने इकोनॉमिक टाइम्स, दैनिक भास्कर और ABP न्यूज़ जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है. मुझे कुल मिलाकर 1.5 साल से ज्यादा का अनुभव है. फाइनेंसियल लिटरेसी के बारे में हर किसी को पता होना चाहिए. शेयर बाज़ार हो या म्यूचुअल फंड, मेरा मकसद है कि हर आम इंसान को समझ में आए कि उसका पैसा कैसे काम करता है और कैसे बढ़ता है. मैं मानती हूं जानकारी तभी काम की होती है जब वो समझ में आए. इसलिए मैं लाती हूं बिज़नेस की बड़ी ख़बरें, आसान शब्दों में और आपके लिए. आइए, बिजनेस की दुनिया को थोड़ा और आसान बनाएं साथ मिलकर.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




