ePaper

सावन के पहले सोमवार को सोना चांदी के दाम हुए कम, देखें अपने शहर रांची, दिल्ली, UP तक के रेट

Updated at : 14 Jul 2025 9:01 AM (IST)
विज्ञापन
Gold Silver Price

Gold Silver Price

Gold Silver Price: आज सावन का पहला सोमवार है और सोना चांदी के दाम में हलचल देखने को मिल रही है. इस आर्टिकल में हम आपको झारखंड की राजधानी रांची से लेकर दिल्ली, UP तक में क्या रेट चल रहा है बताने वाले है.

विज्ञापन

Gold Silver Price: सावन शुरू होते ही सोने-चांदी के भाव में लगातार तेजी देखी जा रही है. लेकिन आज ब्रेक लगता दिख रहा है. अगर आप आज खरीदने जा रहे है, तो पहले एक बार रेट जरूर चेक कर लें.

झारखंड में सोना चांदी के रेट

झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 93,200 रुपये और 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 97,860 रुपये है. चांदी 1,25,000 रुपये प्रति किलो है.

बोकारो में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 93,100 रुपये प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट सोने का भाव 98,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,12,000 रुपये प्रति किलो है. जमशेदपुर में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 90,750 रुपये, 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम 99,070 रुपये और चांदी 113,090 रुपये प्रति किलो है.
देवघर में 22 कैरेट सोने की कीमत 89,879 रुपये प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट सोने का 98,050 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 113,090 रुपये प्रति किलो है.

दिल्ली में सोना चांदी के रेट

Bankbazaar.com के मुताबिक, राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोना आज 92,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, 24 कैरेट सोना आज 97,020 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,25,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकेगी.

UP में सोना चांदी के रेट

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोना आज 92,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं, 24 कैरेट सोना 97,020 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

मध्य प्रदेश में सोना चांदी के रेट

इंदौर में 22 कैरेट सोना आज 92,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा. वहीं,
24 कैरेट सोना आज 97,020 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिकेगा.

Also Read: नोएडा में बनेगा एक नया एक्सप्रेसवे, हो रही है जोरो शोरो से तैयारी, दिल्ली को भी होगा इससे जबरदस्त फायदा

विज्ञापन
Shailly Arya

लेखक के बारे में

By Shailly Arya

मैं एक बिजनेस पत्रकार हूं और फिलहाल प्रभात खबर में काम कर रही हूं. इससे पहले मैंने इकोनॉमिक टाइम्स, दैनिक भास्कर और ABP न्यूज़ जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है. मुझे कुल मिलाकर 1.5 साल से ज्यादा का अनुभव है. फाइनेंसियल लिटरेसी के बारे में हर किसी को पता होना चाहिए. शेयर बाज़ार हो या म्यूचुअल फंड, मेरा मकसद है कि हर आम इंसान को समझ में आए कि उसका पैसा कैसे काम करता है और कैसे बढ़ता है. मैं मानती हूं जानकारी तभी काम की होती है जब वो समझ में आए. इसलिए मैं लाती हूं बिज़नेस की बड़ी ख़बरें, आसान शब्दों में और आपके लिए. आइए, बिजनेस की दुनिया को थोड़ा और आसान बनाएं साथ मिलकर.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola