Gold Rate : फिर गिरा सोने का भाव, जानिए क्या है आज सोने का रेट, वीकेंड में खरीदारी का सुनहरा मौका

Author Amitabh Kumar|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

Gold-Silver Price Today 12th june 2020: पिछले दो दिन से सोने-चांदी की कीमतों में तेजी पर शुक्रवार को ब्रेक लग गया है. सोना वायदा भाव (gold rate today) शुक्रवार को 0.62 प्रतिशत तक गिरा.

विज्ञापन

Gold-Silver Price Today 12th june 2020: पिछले दो दिन से सोने-चांदी की कीमतों में तेजी पर शुक्रवार को ब्रेक लग गया है. सोना वायदा भाव शुक्रवार को 0.62 प्रतिशत तक गिरा. कमजोर वैश्विक कमजोर संकेतों के बीच सटोरियों के अपने सौदे घटाना इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण बताया जा रहा है. एमसीएक्स पर अगस्त डिलिवरी सोना वायदा भाव 278 रुपये यानी 0.59 प्रतिशत टूटकर 47,136 रुपये प्रति 10 ग्राम नजर आया. इसके लिए 14,194 लॉट का कारोबार हुआ.

इसी तरह अक्टूबर डिलिवरी सौदे के लिए यह भाव 296 रुपये यानी 0.62 प्रतिशत गिरकर 47,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इसके लिए 5,496 लॉट का कारोबार हुआ. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना भाव 0.30 प्रतिशत घटकर 1,734.60 डॉलर प्रति औंस रहा.

चांदी के वायदा भाव में गिरावट: इधर चांदी वायदा भाव शुक्रवार को 622 रुपये तक गिर चुका है. वैश्विक बाजारों के रुख के अनुरूप सटोरियों के सीमित सौदे करने से भाव में गिरावट रही. एमसीएक्स पर जुलाई डिलिवरी के अनुबंध सौदों के लिए चांदी वायदा भाव 614 रुपये यानी 1.26 प्रतिशत टूटकर 48,025 रुपये प्रति किलोग्राम रहा. इसमें 11,485 लॉट का कारोबार हुआ. इसी तरह सितंबर डिलिवरी सौदे के लिए यह भाव 622 रुपये यानी 1.26 प्रतिशत गिरकर 48,855 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया. इसके लिए 1,592 लॉट का कारोबार हुआ. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी भाव 1.25 प्रतिशत घटकर 17.70 डॉलर प्रति औंस रहा.

Also Read: लॉकडाउन के दौरान कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी या नहीं? सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला

सस्ता सोना खरीदने का अंतिम मौका: इसी बीच आपको एक और खास बात दें. यदि आप सोने में निवेश करने के इच्छुक हैं तो आज यानी 12 जून शुक्रवार को सर्राफा बाजार से भी सस्ता सोना खरीद सकते हैं. मोदी सरकार आपको अंतिम अवसर प्रदान कर रही है. गुरुवार को सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने की कीमत 47419 रुपये थी और आज मोदी सरकार आपको केवल 4,677 रुपये प्रति ग्राम के रेट से सोना उपलब्ध करा रही है. इस तरह 10 ग्राम सोने की कीमत आपको 4,6770 रुपये पड़ जाएगी. इसका मतलब साफ है कि 10 ग्राम सोना आपको बाजार भाव से करीब 649 रुपया सस्ता पड़ेगा और आप फायदे में रहेंगे. यदि आप छूट को जोड़ेंगे तो 1149 रुपये सस्ता पड़ेगा.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola