ePaper

Gold Price Today : कीमतों में बड़ी गिरावट! सोना खरीदने से पहले जान लें नया भाव

Updated at : 27 Jan 2021 12:12 PM (IST)
विज्ञापन
Gold Price Today : कीमतों में बड़ी गिरावट! सोना खरीदने से पहले जान लें नया भाव

बुधवार को भी सोने की कीमतों (Gold Price Today) में गिरावट नजर आ रही है. सोने के आज की कीमत की बात करें तो पीली धातु आज 240 रुपये की गिरावट (Gold Price Fall) के साथ 48,903 रुपये प्रति 10 ग्राम (Gold Price Today) के स्तर पर खुला.

विज्ञापन

यदि आप सोना (Gold Price Today) खरीदने का मन बना रहे हैं तो उससे पहले नई कीमत पर एक बार नजर डाल लें. बुधवार को भी सोने की कीमतों में गिरावट नजर आ रही है. सोने के आज की कीमत की बात करें तो पीली धातु आज 240 रुपये की गिरावट (Gold Price Fall) के साथ 48,903 रुपये प्रति 10 ग्राम (Gold Price Today) के स्तर पर खुला.

आपको बता दें कि सोमवार को 49,143 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर सोना बंद हुआ था. आज शुरुआती कारोबार में ही सोने ने 48,807 रुपये प्रति 10 ग्राम के न्यूनतम स्तर को जबकि 48,946 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर को छुआ.

इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में नरमी रही और यह 141 रुपये लुढ़ककर 48,509 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज की ओर से यह जानकारी दी गई थी. सोमवार से पहले शुक्रवार को सोना 48,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. हालांकि चांदी इस दौरान 43 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 66,019 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,853.26 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर चल रहा था. चांदी 25.55 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर थी.

Also Read: PM-Kisan का लाभ ले रहे लोगों के लिए बड़ी खबर! इतने लाख किसानों को मिलेगा किसान क्रेडिट कार्ड

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि सर्राफा बाजार स्थिरता की तलाश में है.

सोना वायदा कीमतों में गिरावट : इधर कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोना 0.3 प्रतिशत की हानि के साथ 48,994 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 146 रुपये यानी 0.3 प्रतिशत की हानि के साथ 48,994 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 4,912 लॉट के लिये कारोबार किया गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.18 प्रतिशत की हानि दर्शाता 1,856.60 डॉलर प्रति औंस चल रहा था.

भाषा इनपुट के साथ

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola