ePaper

धनतेरस से पहले सोना फिर हुआ महंगा, चेक करें अपने शहर का दाम

Updated at : 28 Oct 2024 9:14 AM (IST)
विज्ञापन
धनतेरस से पहले सोना फिर हुआ महंगा, चेक करें अपने शहर का दाम

Gold Rate Today

Gold Rate: दिल्ली में सोने की कीमत 80463 रुपये प्रति 10 ग्राम है. इससे पहले सोने की कीमत 79633 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. वहीं, चांदी की कीमत 101100 प्रति किलोग्राम है.

विज्ञापन

Gold Rate: धनतेरस पर सोना खरीदने का प्लान बना रहे लोगों के लिए एक जरूरी जानकारी है. वह यह है कि धनतेरस से ठीक पहले 27 अक्टूबर 2024 को बहुमूल्य पीली धातु सोना एक बार फिर 700 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया है. देश में 24 कैरेट सोना का भाव 80,420.90 रुपये प्रति 10 के स्तर पर पहुंच गया है. वहीं, 22 कैरेट सोना 73,773 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. पिछले हफ्ते 24 कैरेट सोने की कीमत में करीब 0.06% का बदलाव हुआ है, जबकि पिछले महीने में यह बदलाव 2.51% रहा है. वहीं, चांदी की कीमत एक बार फिर 101100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. इसमें 100.0 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है.

दिल्ली में सोना-चांदी की कीमत

दिल्ली में सोने की कीमत 80463 रुपये प्रति 10 ग्राम है. इससे पहले सोने की कीमत 79633 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जबकि पिछले 21 अक्टूबर 2024 को इसकी कीमत 79583.0 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. वहीं, चांदी की कीमत 101100 प्रति किलोग्राम है. इससे पहले 26 अक्टूबर 2024 को चांदी की कीमत 105000 रुपये और 21 अक्टूबर 2024 को इसकी कीमत 102500 रुपये प्रति किलोग्राम थी.

चेन्नई में सोना-चांदी की कीमत

चेन्नई में सोने की कीमत 80311 प्रति 10 ग्राम है. इससे पहले 26 अक्टूबर 2024 को इसकी कीमत 79481 प्रति 10 और 21 अक्टूबर 2024 को 79431 प्रति 10 ग्राम थी. वहीं, चांदी की कीमत 109700 रुपये प्रति किलोग्राम है. 26 अक्टूबर 2024 चांदी की कीमत 112600 प्रति किलोग्राम और 21 अक्टूबर 2024 को कीमत 109600 प्रति किलोग्राम थी.

मुंबई में सोना-चांदी की कीमत

मुंबई में सोने की कीमत 80317 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 26 अक्टूबर 2024 को सोने की कीमत 79487 रुपये प्रति 10 ग्राम और 21 अक्टूबर 2024 को इसकी कीमत 79437 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. मुंबई में चांदी की कीमत 100400 प्रति किलोग्राम है. 26 अक्टूबर 2024 को चांदी की कीमत 104300 रुपये प्रति किलोग्राम और 21 अक्टूबर 2024 को इसकी कीमत 101800 रुपये प्रति किलोग्राम थी.

इसे भी पढ़ें: Sarkari Naukri: कोल इंडिया लिमिटेड में बंपर वैकेंसी, डेढ़ लाख तक मिलेगा वेतन

कोलकाता में सोना-चांदी की कीमत

कोलकाता में सोने की कीमत 80315 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है. 26 अक्टूबर 2024 को सोने की कीमत 79485 रुपये प्रति 10 ग्राम और 21 अक्टूबर 2024 को इसकी कीमत 79435 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. कोलकाता में चांदी की कीमत 101900 रुपये प्रति किलोग्राम है. 26 अक्टूबर 2024 को चांदी की कीमत 105800 रुपये प्रति किलोग्राम और 21 अक्टूबर 2024 को इसकी कीमत 103300 रुपये प्रति किलोग्राम थी.

इसे भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार में इस दिन से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, इन 20 जिलों में बारिश के भी आसार

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola