ePaper

Gold Price Latest Updates : सोना हुआ महंगा, चांदी में भी आई तेजी, जानें नया भाव

Updated at : 01 Nov 2020 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
Gold Price Latest Updates : सोना हुआ महंगा, चांदी में भी आई तेजी, जानें नया भाव

Gold Rate Today : दिवाली के पहले सोने (Gold Price) और चांदी (Silver Price) की कीमत में आज (30 october 2020) मजबूती नजर आई. Karva Chauth 2020,Dhanteras 2020, Diwali 2020 gold price hike,aaj sone ki kimat

विज्ञापन

Gold Rate Today : दिवाली के पहले सोने (Gold Price) और चांदी (Silver Price) की कीमत में आज (30 october 2020) मजबूती नजर आई. त्योहारी सीजन के दौरान (Karva Chauth 2020,Dhanteras 2020, Diwali 2020) दिल्ली सर्राफा बाजार की बात करें तो यहां सोने की कीमत में 268 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दिखी. वहीं चांदी की कीमत में बड़ी मजबूती नजर आई.

सोने में 268 रुपये, चांदी में 1,623 रुपये की तेजी : अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में सुधार के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना शुक्रवार को 268 रुपये तेज रहा. यह 50,812 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,544 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने जानकारी दी कि लिवाली बढ़ने से चांदी की कीमत भी 1,623 रुपये का उछाल रहा. इसका भाव 60,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया. पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 59,077 रुपये प्रति किलोग्राम था.

Also Read: Price Hike! अब नहीं रुलाएगा प्याज़ ? दाल और आलू की कीमतें नहीं बढ़ने देगी मोदी सरकार, लेकिन सरसों तेल…

तपन पटेल ने कहा : अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,873 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया जबकि चांदी 23.32 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि डॉलर में गिरावट के रुख और अमेरिकी प्रोत्साहन पैकेज में देरी के चलते सोने की कीमतों में तेजी आई.

सोना वायदा कीमतों पर नजर : हाजिर बाजार की मजबूत मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 268 रुपये की तेजी के साथ 50,550 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह में डिलीवरी वाले सोना अनुबंध की कीमत 268 रुपये यानी 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 50,550 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इस अनुबंध में 13,687 लॉट के लिये कारोबार किया गया. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई. न्यूयार्क में सोना 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,873.50 डालर प्रति औंस हो गया.

Also Read: 7th Pay Commission Latest Updates : मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला! प्राइवेट सेक्टर में काम करने वालों को भी मिलेगा केंद्रीय कर्मचारियों की तरह ये फायदा

दिवाली तक सोने की कीमत : 7 अगस्त 2020 की बात करें तो इस दिन सोने का सर्राफा बाजार में भाव 56200 के ऑल टाइम हाई पर नजर आ रहा था. सोने की कीमत कई चीजों पर निर्भर करती है. इसलिए यह सिर्फ कयास ही है कि सोना सस्ता हो सकता है. जानकारों की मानें तो मांग बढ़ने से मूल्य पर असर तो पड़ेगा, लेकिन कीमत में कोई बड़ी उछाल आने की संभावना नजर नहीं आ रही है. सोने की कीमत में अभी बड़ी तेजी के आसार नहीं दिख रहे है. अमेरिकी डॉलर में आई मजबूती के कारण अतराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में गिरावट जारी है. जानकारों ने अनुमान लगाया है कि दिवाली के आसपास सोने के भाव में हल्की तेजी नजर आ सकती है, ऐसा मांग में आई तेजी के कारण होगा. माना जा रहा है कि सोने की कीमत 52000-54000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास दिवाली के दौरान रहेगा.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola