Gold Price : सोना 1 लाख के पार, अक्षय तृतीया और शादी-ब्याह के मौसम में बढ़ी टेंशन

सांकेतिक तस्वीर
Gold Price : देश में सोने की कीमतों में उछाल से महिलाएं टेंशन में हैं. अक्षय तृतीया और शादी-ब्याह के मौसम में लोगों की परेशानी बढ़ गई है. प्रति दस ग्राम एक लाख रुपये का आकंड़ा पार कर चुका है.
Gold Price : देश में सोने की कीमत ने ऐतिहासिक ऊंचाई छू लिया है. इससे महिलाएं परेशान हैं. सोना प्रति दस ग्राम एक लाख रुपये का आकंड़ा पार कर चुका है. सोने के दाम में इस अभूतपूर्व वृद्धि ने न केवल बाजार को चौंकाया है बल्कि आम लोगों की जेब पर भी गहरा असर डाला है. शादियों के सीजन में महिलाओं की चिंता बढ़ा दी है. अक्षय तृतीया और शादी-ब्याह के मौसम में जब सोने की खरीदारी हर भारतीय घर की प्राथमिकता होती है, ऐसे समय में इस कीमती धातु की कीमतों में अप्रत्याशित उछाल ने मध्यमवर्गीय परिवारों को झटका दिया है.
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना इस सप्ताह मंगलवार को 1,800 रुपये चढ़कर 1,01,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के अबतक के हाईएस्ट लेवल पर पहुंच गया. हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल के बीच ब्याज दर में कटौती तथा चीन के साथ शुल्क को लेकर तनाव कुछ कम होने के संकेत से सोने के दाम थोड़े नरम हुए हैं. गुरुवार को सोने की कीमत 99,400 रुपये प्रति 10 ग्राम थी.
बेटी की शादी की वजह से टेंशन में हैं रुपा
उत्तर प्रदेश के नोएडा की रुपा ने बताया, “नवंबर में बेटी की शादी है और अचानक सोने के दाम इतने बढ़ गए है कि कुछ समझ ही नहीं आ रहा है. अब शादी के लिए सोने की खरीदारी कैसे होगी?” त्योहारों और पारिवारिक आयोजनों में गहनों की खरीद महिलाओं की प्राथमिकता में शामिल रही है. बढ़ती कीमतों के बावजूद कई महिलाएं मानती हैं कि बिना सोने के गहनों के, ऐसे मौके अधूरे लगते हैं. दिल्ली के मयूर विहार की सुशीला देवी ने कहा, “दाम चाहे जितने भी हों, थोड़ा बहुत तो खरीदना ही है. तीज-त्योहार या शादी में सोना न लें तो लगता है कि कुछ अधूरा रह गया है. बस, बात इतनी सी है कि पहले 10 ग्राम लेते थे, अब पांच ग्राम लेंगे.’’
कनाडा में 22 कैरेट सोना करीब 86000 रुपये प्रति दस ग्राम
बीते वर्ष दिसंबर से सोना अबतक लगभग 22,650 रुपये प्रति 10 ग्राम यानी करीब 29 प्रतिशत महंगा हुआ है. विशेषज्ञों का कहना है कि रिटर्न के हिसाब से सोने का प्रदर्शन शेयर और बॉन्ड दोनों से बेहतर रहा है. दिल्ली के ही पालम में रहने वाली साधना कथूरिया कहती हैं ‘‘अपने पति की मौत के बाद मैंने नौकरी की और अपने दो बच्चों का पालन पोषण किया. बेटी की शादी पिछले साल हुई. मेरे दामाद कनाडा में हैं, बेटी को भी वहीं काम मिल गया. अब बेटे की शादी नवंबर में है. कनाडा में 22 कैरेट सोना करीब 86000 रुपये प्रति दस ग्राम है. सोच रही हूं कि बेटी दामाद को पैसे भेज कर बहू के लिए कनाडा से कुछ मंगा लूं.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










